New India News
देश-विदेश

सऊदी अरब ने 2060 तक ज़ीरो-नेट इमिशन का लक्ष्य रखा

सऊदी अरब ने 2060 तक ज़ीरो-नेट इमिशन का लक्ष्य रखा है. शनिवार को सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने सऊदी ग्रीन इनिशिएटिव (एसजीआई) के प्रमुख के तौर पर एक पर्यावरण सम्मेलन में इसकी घोषणा की.

Newindianews/Delhi रिपोर्ट के अनुसार क्राउन प्रिंस ने कहा कि सऊदी अरब हर साल 27 करोड़ टन कार्बन उत्सर्जन में कमी लाएगा. उन्होंने कहा कि इसके लिए 186.63 अरब डॉलर के निवेश की ज़रूरत होगी.

क्राउन प्रिंस ने कहा कि एसजीआई के तहत पहले चरण में साल 2030 तक हर साल कार्बन उत्सर्जन में 278 मेगा टन की कमी लाने का लक्ष्य रखा गया है. इस साल की शुरुआत के एसजीआई समिट में जो लक्ष्य रखा गया था, उसका यह दोगुना से भी ज़्यादा है.

इसके अलावा, सऊदी अरब ‘वैश्विक मीथेन संकल्प’ में भी शामिल होगा और साल 2030 तक वैश्विक मीथेन उत्सर्जन में 30 फ़ीसदी तक की कमी लाएगा. सऊदी अरब ने स्कॉटलैंड के ग्लासगो में अगले महीने होने वाले वैश्विक जलवायु सम्मेलन से पहले ये घोषणा की है.

Related posts

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने झारखंड के मुख्यमंत्री श्री सोरेन के साथ ली सेल्फी

newindianews

पत्रकारिता के आदर्श गुणों को अपनाते हुए राष्ट्र निर्माण में सहयोग करें : राज्यपाल सुश्री उइके

newindianews

हम बापू के ग्राम स्वराज की परिकल्पना को साकार करने सुराजी गांव योजना संचालित कर रहे हैं-मंत्री रविन्द्र चौबे

newindianews

Leave a Comment