New India News
Otherमनोरंजन

अजीज पब्लिक स्कूल जुनवानी भिलाई का कक्षा 5वीं एवं 8वीं का परीक्षा परिणाम उत्कृष्ट

New India News / Bhilai छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल, रायपुर द्वारा 30 अप्रैल को कक्षा 5वीं एवं 8वीं का परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। अजीज पब्लिक स्कूल जुनवानी भिलाई के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कक्षा 5वीं के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। आयशा फातिमा ने 91.5% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर सनाया अंजुम और तृतीय स्थान पर जोया खान रही। कक्षा 8वीं के सभी विद्यार्थी प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए।
जसमीन नसीम ने 90% अंकों के साथ विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर जारा कौसर एवं तृतीय स्थान पर अर्शिया नाज रही। इस प्रकार स्कूल का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस अवसर पर अजीज एजुकेशनल सोसायटी की डायरेक्टर श्रीमती तनाज अजीज, रौनक जमाल वाइस प्रेसिडेंट अजीज एजुकेशनल सोसायटी, शिवम यादव जोनल एडमिनिस्ट्रेटर, प्राचार्य डॉ. प्रशी तिवारी ने सभी सफल विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को बधाई दी।

Related posts

सेवा कार्यों में सिख समाज की भूमिका अग्रणी : श्री भूपेश बघेल

newindianews

अमित जोगी ने पाटन से भरा नामांकन, कहा- ये चुनाव ‘भूपेश’ नही ‘भ्रष्टाचार’ के विरुद्ध है

newindianews

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धरमजयगढ़ में 62.36 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

newindianews

Leave a Comment