New India News
समाज-संस्कृति

रेलवे क्षेत्र ब्राम्हण समाज ने धूमधाम से मनाया परशुराम जन्मोत्सव, महाआरती में विदेश से भी पहुँचे ब्राम्हण

New India News / CG अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव के पावन अवसर पर रेलवे क्षेत्र के बंगाली स्कूल स्थित दुर्गा पंडाल में रेलवे क्षेत्र ब्राम्हण समाज द्वारा भव्य महाआरती एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सराबोर इस आयोजन में समाज के सैकड़ों लोग शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत समाज के वरिष्ठ कमलेश शर्मा द्वारा प्रस्तुत भक्तिगान से हुई, जिसने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके पश्चात महिलाओं के लिए शंख ध्वनि प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें शिव विहार की अर्चना तिवारी ने सबसे अधिक समय तक शंखनाद कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। बच्चों की भक्तिमय प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। तोरवा निवासी विवान पांडे ने भगवान परशुराम की गाथा सुनाई, वहीं पार्थ पांडे ने शुद्ध उच्चारण के साथ गायत्री मंत्र का पाठ किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों की कड़ी में शिव विहार की प्रांजलि तिवारी ने शानदार शिव तांडव नृत्य प्रस्तुत किया। नीलू तिवारी ने भजन गाकर श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। लाल खदान की श्रेया तिवारी ने भक्ति नृत्य प्रस्तुत किया, जबकि सविता मिश्रा ने भगवान परशुराम की स्तुति सुनाई। प्रज्ञा बाजपेयी के भक्ति गीत पर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु झूम उठे।

कार्यक्रम के दौरान समाज के बुजुर्गों का शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। इसके पश्चात पंडित आशीष द्विवेदी ने विधिवत पूजा-अर्चना एवं मंत्रोच्चार के साथ महाआरती संपन्न कराई, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने अपने माता-पिता के साथ सहभागिता की।

समाज के वरिष्ठ रोशन तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि इस आयोजन से रेलवे क्षेत्र ब्राम्हण समाज में उत्साह और भक्ति का वातावरण बनता है। डॉ. अभिषेक मिश्रा ने बच्चों में दिख रहे सनातनी संस्कारों की सराहना करते हुए कहा कि यह दृश्य अत्यंत प्रेरणादायक है। प्रभात अवस्थी ने इसे द्वितीय वर्ष का सफल आयोजन बताते हुए समाज को नई दिशा देने वाला बताया। नॉर्वे से पहुंचे प्रशांत तिवारी ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि अब विदेश में रह रहे ब्राम्हणों को भी समाज से जोड़ा जाएगा।

कार्यक्रम का सफल मंच संचालन पत्रकार कृपा शंकर शर्मा ने किया तथा आभार प्रदर्शन प्रदीप बाजपेयी ने किया। अंत में सभी श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर समाज के अनेक वरिष्ठजन एवं महिला-पुरुष बड़ी संख्या में उपस्थित रहे, जिससे आयोजन ऐतिहासिक और यादगार बन गया।

वरिष्ठ व वक्ता / अतिथि

  1. कमलेश शर्मा
  2. रोशन तिवारी
  3. डॉ. अभिषेक मिश्रा
  4. प्रभात अवस्थी
  5. पंडित आशीष द्विवेदी
  6. प्रशांत तिवारी (नॉर्वे)

सांस्कृतिक व भक्ति प्रस्तुतियाँ
7. अर्चना तिवारी (शिव विहार)
8. विवान पांडे (तोरवा)
9. पार्थ पांडे
10. प्रांजलि तिवारी (शिव विहार)
11. नीलू तिवारी
12. श्रेया तिवारी (लाल खदान)
13. सविता मिश्रा
14. प्रज्ञा बाजपेयी

मंच संचालन व आयोजन से जुड़े
15. कृपा शंकर शर्मा (मंच संचालन)
16. प्रदीप बाजपेयी (आभार प्रदर्शन)

समाज के वरिष्ठजन एवं प्रमुख उपस्थित सदस्य
17. डॉ. रीता बाजपेयी
18. विनोद तिवारी
19. गणेश शुक्ला
20. मनीष अवस्थी
21. रूपेश अवस्थी
22. साकेश मिश्रा
23. राकेश मिश्रा
24. पिंकू अवस्थी
25. कमलेश दुबे
26. सूर्या प्रकाश तिवारी
27. मनीष पांडे
28. छत्रपाल चतुर्वेदी
29. रविश मिश्रा
30. सुमन ओझा
31. राकेश दुबे
32. सुरेश मिश्रा
33. राकेश शुक्ला
34. सूर्य कांत पांडे
35. ज्योति तिवारी
36. पिंकी पांडे
इनके अलावा समाज के सैकड़ों सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे

Related posts

सितंबर में 112 दवाएं मानक पर फेल, छत्तीसगढ़ से मिली एक नकली — CDSCO का ड्रग अलर्ट जारी

newindianews

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जशपुर जिले में सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर 353 नवविवाहित जोड़ों को दिया आशीर्वाद

newindianews

पवन के भोजपुरी लोकगीतों से थिरके दर्शक

newindianews

Leave a Comment