New India News
Otherराजनीति

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी में भाजपा-एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर दी बधाई

New India News/CG उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने पश्चिम बंगाल, असम और पुडुचेरी विधानसभा चुनावों में भाजपा-एनडीए की ऐतिहासिक जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि यह प्रचंड जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, भाजपा के विकास मॉडल और समर्पित कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम पर जनता के अटूट विश्वास का परिणाम है।

पश्चिम बंगाल में विकास मॉडल पर जताया भरोसा

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता ने भाजपा के विकास मॉडल पर भरोसा जताते हुए ऐतिहासिक निर्णय लिया है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, रवीन्द्रनाथ टैगोर और नेताजी सुभाष चंद्र बोस की पावन धरती पर भाजपा ‘सोनार बांग्ला’ के संकल्प को साकार करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगी।

असम में लगातार तीसरी जीत

असम विधानसभा चुनाव में भाजपा की लगातार तीसरी जीत पर उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि यह जनता द्वारा डबल इंजन सरकार के विकास कार्यों पर लगाई गई मुहर है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के नेतृत्व में असम निरंतर नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि असम की जनता ने कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति और तुष्टिकरण की सोच को स्पष्ट रूप से नकार दिया है। यह विजय विकसित असम के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी।

पुडुचेरी में भी भाजपा-एनडीए की जीत

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भाजपा-एनडीए को मिली जीत पर भी बधाई देते हुए विश्वास व्यक्त किया कि आने वाले समय में पुडुचेरी विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।

लखीमपुर लोकसभा क्षेत्र में सभी भाजपा प्रत्याशी विजयी

उल्लेखनीय है कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व ने उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव को असम के लखीमपुर लोकसभा क्षेत्र का प्रभार सौंपा था। इस क्षेत्र की सभी 8 विधानसभा सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने प्रचंड मतों से जीत दर्ज की है।

विजयी प्रत्याशियों में —
धेमाजी से डॉ. रनोज पेगू,
जोनाई से भुवन पेगु,
सिसिबोरगांव से जीवन गोगोई,
लखीमपुर से मानव डेका,
ढकुआखाना से नबा कुमार दलई,
डुमडुमा से रूपेश गोवाला,
सदिया से बलिन चेतिया एवं
रोंगोनदी से ऋषिराज हजारिका शामिल हैं।

Related posts

सोहेल सेठी बदलेंगे सीरत कमेटी की सीरत और सूरत’

newindianews

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन एवं प्रशासनिक के बने प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, आज शाम 5 बजे पदभार ग्रहण समारोह

newindianews

कांग्रेस ने जारी की भिलाई-चरौदा निगम में अपने प्रत्याशियों की सूची.. 40 वार्डो में कांग्रेस ने इन प्रत्याशियों पर किसमत अजमाया

newindianews

Leave a Comment