New India News
नवा छत्तीसगढ़

रायपुर में नालंदा लाइब्रेरी फेज 2 का भूमिपूजन, स्टडी विथ फिटनेस कांसेप्ट लागू

New Indian News/CG उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने आज बसंत पंचमी और सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर जीई रोड स्थित यूथ हब में नालंदा लाइब्रेरी फेज 2 का भूमिपूजन एवं निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। इस लाइब्रेरी में स्टडी विथ फिटनेस कांसेप्ट लागू किया जाएगा।

उप मुख्यमंत्री ने बताया कि इस परियोजना की कुल लागत 21.07 करोड़ रुपए होगी। नई लाइब्रेरी तीन मंजिला होगी, जिसमें ग्राउंड फ्लोर पर आधुनिक जिम और स्पोर्ट्स जोन, प्रथम और द्वितीय मंजिल पर शांत अध्ययन क्षेत्र, और तीसरी मंजिल पर ग्रुप स्टडी सुविधा उपलब्ध होगी।

श्री साव ने कहा कि वर्तमान सरकार ने प्रदेश में कुल 33 नालंदा परिसर स्वीकृत किए हैं, जहां अध्ययन के साथ स्टार्टअप और नवाचार को भी बढ़ावा दिया जाएगा। उन्होंने नालंदा परिसर से पढ़ाई कर उच्च पदों पर चयनित छात्रों का सम्मान किया और उनकी सफलता के लिए बधाई दी।

कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को सांकेतिक चेक भी वितरित किए।

यह परियोजना युवा छात्रों के लिए अध्ययन और फिटनेस को एक साथ जोड़ने वाला एक महत्वपूर्ण प्रयास मानी जा रही है।

Related posts

“हमर छत्तीसगढ़” आसिफ इक़बाल की कलम से…अंक 100

newindianews

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 12 सितंबर से 15 सितंबर तक रायगढ़ जिले में करेंगे भेंट-मुलाकात

newindianews

अम्बिकापुर : उम्दा प्रदर्शन कर संवारें अपना भविष्य और रोशन करें अपने क्षेत्र का नाम- डॉ प्रीतम राम

newindianews

Leave a Comment