New India News
Otherदेश-विदेशराजनीति

उद्योग मंत्री ने जल्द सड़कें की मरम्मत और ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई करने कमिश्नर को लिखा पत्र

शहर की सड़कें कुछ माह में ही उखड़ी सड़कों पत्र लिखा
सड़क उखड़ने और उड़ते धूल से आम लोग हो रहे परेशान, तत्काल उठाएं कदम

शहर की आधा दर्जन सड़कों के डामरीकरण के कुछ महीने में ही उखड़ जाने से आम लोगों को हो रही परेशानी को वाणिज्य, उद्योग और श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन ने गंभीरता से लेते हुए कोरबा निगम आयुक्त को सड़क की जल्द मरम्मत करने और ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई करने पत्र लिखा है।

मंत्री देवांगन ने आयुक्त को लिखे पत्र में उल्लेख किया है की कोरबा नगर पालिक निगम क्षेत्र अंतर्गत कोसाबाड़ी, सीएसईबी चौक से बुधवारी, वीआईपी मार्ग, निहारिका मार्ग पर 8 महीने पहले ही डामरीकरण निगम द्वारा कराया गया था। गुणवत्ताहीन एवम् भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाने के कारण उक्त मार्ग डामरीकृत गिट्टी उखड़ गई है, इससे धूल उड़ने के कारण आम जनता को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंत्री श्री देवांगन ने सड़क मरम्मत की नितांत आवश्यकता को देखते हुए जल्द सड़क मरम्मत प्रारंभ करने कहा है।

Related posts

OPEN LETTER TO POWER THAT BE

newindianews

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव ने कहा कि राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन हर साल किया जाना चाहिए

newindianews

छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने शपथ दिलाई कहा समाज के विभिन्न संगठनों से मिलकर एक साथ काम करें सामाजिक लाभ होगा

newindianews

Leave a Comment