New India News
Other

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन एवं चौड़ीकरण के 18 कार्यों के लिए भारत सरकार द्वारा 3289 करोड़ रुपए का प्रावधान

Newindainews/CG उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने रायपुर के सिविल लाइन स्थित अपने निवास कार्यालय में पत्रकार-वार्ता को संबोधित किया। उन्होंने पत्रकार-वार्ता में बताया कि भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों के 253 किलोमीटर लंबाई के उन्नयन एवं चौड़ीकरण के 18 कार्यों के लिए 3289 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। साथ ही भविष्य में प्रस्तावित 1006 किलोमीटर लंबाई के आठ कार्यों के सर्वेक्षण एवं डीपीआर के लिए 35 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के लिए इतनी बड़ी राशि का प्रावधान करने के लिए भारत सरकार तथा केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related posts

महावीर जयन्ती पर्व के दिन प्रतिबंध के बावजूद तश्कील ब्रायलर हाउस दुकान खुली मिली, स्वास्थ्य अधिकारी ने तत्काल सीलबंद किया

newindianews

मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण आज से शुरू, युवाओं को जागरूक करने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय ने आयोजित की सायकल रैली

newindianews

एकजुटता से ही समाप्त होगा शोषण और असमानता : सुनील कुमार यादव

newindianews

Leave a Comment