New India News
देश-विदेश

सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने रमज़ान के अंत तक ‘तत्काल युद्धविराम’ का आह्वान अमेरिका अनुपस्थित रहा

Newindainews/Delhi  सोमवार को संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने रमज़ान के अंत तक ‘तत्काल युद्धविराम’ का आह्वान करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया है. इज़रायल -हमास के बीच ग़ाज़ा में जारी इस जंग को शुरू हुए छह महीने हो गए हैं.
गाजा में इज़रायल -हमास युद्ध के लगभग छह महीने बाद संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने सेमवार (25 मार्च) को रमजान के अंत तक ‘तत्काल युद्धविराम’ का आह्वान करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया.

रिपोर्ट के मुताबिक, सुरक्षा परिषद में संघर्ष विराम के लिए स्थायी और टिकाऊ युद्धविराम के उपायों की मांग की गई. इसके पक्ष में 15 में से 14 सदस्यों ने मतदान किया, जबकि इजरायल का सबसे बड़ा समर्थक अमेरिका मतदान में अनुपस्थित रहा. यह अमेरिका के रुख में एक महत्वपूर्ण बदलाव के तौर पर देखा जा रहा है.

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट में इस मसौदे के पुराने संस्करण से ‘स्थायी’ शब्द हटाने और इसके बजाय ‘तत्काल युद्धविराम’ जोड़ने को लेकर महत्वपूर्ण बताया गया है.

इस मसौदे में इज़रायल पर 7 अक्टूबर के हमले के बाद हमास द्वारा बंधक बनाए गए लोगों की बिना शर्त रिहाई के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है. हालांकि यह मांग 9 अप्रैल को समाप्त होने वाले रमज़ान के दौरान युद्धविराम की मांग से जुड़ी नहीं है.

Related posts

छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को मंत्री डॉ. शिव डहरिया ने शपथ दिलाई कहा समाज के विभिन्न संगठनों से मिलकर एक साथ काम करें सामाजिक लाभ होगा

newindianews

रेडी टू ईट मामले में भाजपा के द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम झूठ का हुआ पर्दाफाश कोर्ट का निर्णय स्वागत योग्य – कांग्रेस

newindianews

राजस्थान : मेगा रैली में राहुल गांधी ने कहा 2014 से देश में हिंदुत्ववादियों का राज है, अब हिंदुओं का राज वापस लाना है.

newindianews

Leave a Comment