New India News
खेल

ओलंपिक पदक विजेता महिला बॉक्सर ने लिया सन्यास

Newindainews/Delhi मीडिया खबरों के मुताबिक ओलंपिक पदक विजेता मैरी कॉम ने मुक्केबाजी से सन्यास ले लिया है। खुद मैरी कॉम ने सन्यास का एलान किया है। गौरतलब है कि मैरीकॉम छह बार की विश्व चैंपियन हैं। इसके अलावा, मैरीकॉम 2012 के ओलंपिक खेलों में भी पदक जीता चुकी हैं।

मिली जानकारी के अनुसार तो मैरीकॉम अब 41 वर्ष की हो चुकी हैं और अंतर्राष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ (आईबीए) पुरुष और महिला मुक्केबाजों को केवल 40 वर्ष की आयु तक ही प्रतियोगिता में लड़ने की अनुमति देता है। एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि विशिष्ट खेलों में लड़ने और जीतने के लिए मुझमें अभी भी भूख है। मैं और खेलना चाहती हूं। लेकिन उम्र के कारण मुझे खेलने नहीं दिया जा रहा है। मैं मजबूर हूं। यह दुर्भाग्य है। इसी वजह से मुझे सन्यास का फैसला करना पड़ रहा है।

Related posts

छत्तीसगढ़ वुडबॉल टीम ने जीता काँस्य पदक,SRU के विपुल कुमार दास और श्रवन साहू ने भी दिखाया अपना दमखम

newindianews

प्रकाश ने स्वर्ण पदक जीताकर किया रायपुर का नाम रौशन

newindianews

पार्षद कामरान अंसारी स्कूल प्रशासन के समस्त शिक्षकों के साथ छात्राओ को प्रमाण पत्र पुरस्कार पुरिस्कृत किया

newindianews

Leave a Comment