New India News
खेलराजनीति

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने की सौजन्य मुलाकात

Newindianews/Raipur मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां उनके निवास कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान श्री मोहम्मद अजहरुद्दीन ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री के साथ मोहम्मद अजहरुद्दीन ने विभिन्न विषयों के साथ छत्तीसगढ़ में क्रिकेट को बढ़ावा देने के प्रयासों पर चर्चा की। राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आगामी 21 जनवरी को भारत और न्यूजीलैंड की क्रिकेट टीम के बीच खेले जाने वाले वनडे मैच की चर्चा के दौरान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने छत्तीसगढ़ को अंतर्राष्ट्रीय वन डे मैच की मेजबानी मिलने पर मुख्यमंत्री श्री बघेल को बधाई दी। मोहम्मद अजहरुद्दीन ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को दादा बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दीं। मोहम्मद अजहरुद्दीन रायपुर के प्रवास पर आए हैं।

Related posts

भाजपा के पार्षद समेत पचास से अधिक कार्यकर्ताओं कांग्रेस प्रवेश किया प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सोशल मीडिया शेयर की तस्वीर…

newindianews

डी. पुरंदेश्वरी ने भाजपा नेताओं को सरकारी खरीदी केंद्रों में धान बेचने से मना किया था जो नाम सार्वजनिक होने से तिलमिला रहे हैं

newindianews

बांकीपुर उपचुनाव में बीजेपी को बड़ा झटका, जनसुराज ने दर्ज की ऐतिहासिक जीत

newindianews

Leave a Comment