New India News
Otherदेश-विदेशराजनीति

वन मंत्री मोहम्मद अकबर पहुंचे गणेश पंडाल

NewIndianews/CG छत्तीसगढ़ शासन के वन,  परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि-विधायी एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तथा कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर भगवान श्री गणेश जी का दर्शन कर विधिवत पूजा अर्चना की। मंत्री श्री अकबर ने आज बुधवार को कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम लोहझरी, सारंगपुर, गंडई कला, अचानकपुर, भंडार और ग्राम अमरौडी के गणेश पंडाल पहुँच कर विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेश और जिले की खुशहाली-समृद्धि की कामना की और आशीर्वाद लिया। श्री अकबर आज कबीरधाम जिले के एक दिवसीय प्रवास पर थे। मंत्री श्री अकबर के साथ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य श्री महेश चंद्रवंशी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि श्री होरी साहू, श्री पीतांबर वर्मा, कृषि उपज मंडी अध्यक्ष श्री नीलकंठ साहू, उपाध्यक्ष श्री चोवाराम साहू, बोड़ला नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सावित्री साहू, जिला पंचायत सदस्य श्री मुखीराम मरकाम, श्री अगमदास अनंत, श्री राजकुमार तिवारी, श्री विरेन्द्र जांगड़े, श्री गणेश गुप्ता सहित जनप्रतिनिधियों ने भी पूजा अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

Related posts

गुजरात मॉडल की चर्चा जोर शोर से की थी वो गुजरात की चर्चा तक नहीं करते : मुख़्यमंत्री भूपेश बघेल

newindianews

मोदी और उनके मित्रों पर ईडी क्यों मेहरबान? – छग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम

newindianews

“हमर छत्तीसगढ़” आसिफ इक़बाल की कलम से…

newindianews

Leave a Comment