Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
थाना उदयपुर द्वारा हत्या के आरोपी को चंद घंटे के अंदर गिरफ्तार कर की गई कार्यवाही - New India News
New India News
Otherदेश-विदेश

थाना उदयपुर द्वारा हत्या के आरोपी को चंद घंटे के अंदर गिरफ्तार कर की गई कार्यवाही

सरगुजा पुलिस को हत्या के मामले मे मिली सफलता।
• पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमति भावना गुप्ता (भा.पु.से.)  के निर्देशन मे त्वरित कार्यवाही।

Newindianews/ JavedAkhter प्रार्थी प्रेम सिंह साकिन चकेरी उदयपुर थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रार्थी अपने पत्नी के साथ अपने भाई परमेश्वर को गाली गलौज करने से मना करने रात्री में परमेश्वर के घर गया था, जो परमेश्वर आवेश के आकर जमीन के बटवारा की बात को लेकर लकड़ी के मोटा डंडा से प्रार्थी के सर में मारा जो प्रार्थी बेहोश हो गया, घटना दौरान प्रार्थी की पत्नी बीच बचाव करने आई तो परमेश्वर द्वारा उसे भी डंडे से सर और और पेट मे मारा जिससे सिर फट गया जो मौक़े पर ही प्रार्थी कि पत्नी की फौत हो गई, प्रार्थी की रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर  विवेचना में लिया गया।

प्रकरण की गंभीरता को संज्ञान में लेते हुये पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज श्री अजय यादव (भा.पु.से.) के सतत मार्गदर्शन मे पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमति भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे घटना के आरोपी की पता तलाश कर तत्काल गिरफ़्तारी हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक श्री अखिलेश कौशिक के नेतृत्व मे टीम गठित कर घटना की जांच थाना प्रभारी उदयपुर उप निरीक्षक श्री धीरेन्द्रनाथ दुबे द्वारा की जा रही थी।

जो दौरान जाँच विवेचना फरार आरोपी के सम्बन्ध मे पता तलाश किया गया जो आरोपी परमेश्वर सिंह साकिन चकेरी थाना उदयपुर अपने सकुनत पर मिला जो आरोपी को हिरासत मे लेकर घटना के सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा जमीन के बटवारा कि बात को लेकर अपनी भाई को जान से मारने का प्रयास करना और भाभी कि हत्या कारित करना  स्वीकार किया,जो आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी उदयपुर उपनिरीक्षक धीरेंद्रनाथ दुबे, उप निरीक्षक समरेंद्र सिंह, प्र. आर. संतोष गुप्ता, महिला आरक्षक सुनीति राजवाड़े,आरक्षक देव नारायण सिंह, विमल सिंह, अजय शर्मा, नगर सैनिक अपीकेश्वर दास शामिल रहे।

Related posts

शहरी अधोसंरचना एवं सर्वाेत्तम नागरिक सुविधाओं के लिए शासन प्रतिबद्ध: मंत्री डॉ. शिव डहरिया

newindianews

मिशन 2023 की तैयारी में जुटी कांग्रेस, पुनिया ने पदाधिकारियों के साथ की विभागों की समीक्षा…

newindianews

गरीबो के हक़ दिलाने भरी गर्मी में लड़ा ये पार्षद भू-माफिया को खदेड़ा

newindianews

Leave a Comment