New India News
नवा छत्तीसगढ़

रायगढ़ : परिवहन सुविधा केन्द्र के लिए 19 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित

Newindianews/CG: छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर द्वारा परिवहन सुविधा केन्द्र मार्गदर्शिका 2022 जारी किया गया है। इस प्रकार रायगढ़ जिले हेतु लर्निंग लायसेंस बनाने के लिए 24 परिवहन सुविधा केन्द्र प्राधिकृत करते हुए स्थापित किया जाना है। परिवहन सुविधा केन्द्र को प्रथम चरण में आबंटित किया जा चुका है। शेष बचे परिवहन सुविधा केन्द्र हेतु जिला परिवहन कार्यालय रायगढ़ मिनी स्टेडियम के पास रायगढ़ इच्छित अर्हताधारी आवेदक 200 रूपये विहित शुल्क जमा कर 19 अक्टूबर 2022 तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। परिवहन सुविधा केन्द्र हेतु जिले के स्थानीय निवासी को ही प्राथमिकता दी जाएगी। आवेदन शुल्क किसी भी दशा में वापसी योग्य नहीं होगा। निर्धारित तिथि व समय के उपरांत प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उक्त सूचना से संबंधित अर्हताएं, नियम एवं शर्त जिला परिवहन कार्यालय रायगढ़ में कार्यालयीन दिवसों में उपस्थित होकर जानकारी प्राप्त की जा सकती है या छत्तीसगढ़ शासन परिवहन विभाग, मंत्रालय महानदी भवन, अटल नगर नवा रायपुर द्वारा जारी परिवहन सुविधा केन्द्र मार्गदर्शिका 2022 का अवलोकन कर सकते है। पूर्व में आवेदन कर चुके आवेदकों का पुन: आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।

Related posts

थॉमस कप विजेता भारतीय टीम ने भूपेश बघेल को भेजा बैडमिंटन-किट का उपहार,,,,,,,,

newindianews

मंत्री अकबर स्वर्गीय रामपाल सिंह की तेरहवीं में शामिल हुए

newindianews

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया कृषि उपज मंडी आरंग के सदस्यों के पदभार ग्रहण समारोह में शामिल हुए

newindianews

Leave a Comment