Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
ईद मिलादुन्नबी पर सीटीबी फाउंडेशन का निशुल्क एंबुलेंस शुरू विधायक सत्यनारायण शर्मा ने किया शुभारंभ - New India News
New India News
नवा छत्तीसगढ़

ईद मिलादुन्नबी पर सीटीबी फाउंडेशन का निशुल्क एंबुलेंस शुरू विधायक सत्यनारायण शर्मा ने किया शुभारंभ

Newindianews/Raipur:  छत्तीसगढ़ मुस्लिम तेली बिरादरी (सीटीबी) फाउंडेशन द्वारा पैगम्बर मोहम्मद साहब के जन्मदिन जश्ने ईद मिलादुन्नबी के मुबारक मौके पर रविभवन के पास से गुजरने वाले सभी मोहल्लों के जुलूस में शामिल लोगों का फूल एवं इत्र से स्वागत किया गया। इस दौरान सीटीबी फाउंडेशन के एक नि:शुल्क एंबुलेंस का रायपुर ग्रामीण विधायक सत्यनारायण शर्मा द्वारा शुभारंभ कर समाज के लोगों के लिए समर्पित किया गया। पैगम्बर साहब सारे आलम की रहमत बनकर आए हैं। सीटीबी फाउंडेशन द्वारा शिक्षा, स्वास्थ और रोजगार मिशन के तहत समाज के लोगों को मदद किया जा रहा है। जश्न ए ईद मिलादुन्नबी पर छत्तीसगढ़ मुस्लिम तेली बिरादरी फॉउंडेशन के समाजजनों द्वारा जुलूस में खाद्य पदार्थ का वितरण भी किया गया।

इस दौरान इल्यास निर्बान, सिराज खोखर, मुमताज अहमद भाटी, यूसुफ  चौहान, असद कुछावा, सहाबुद्दीन जोया, नसरूद्दीन (नट्टू) भिन्सरा, इशाक चौहान, फैय्याज चौहान, अब्दुल करीम चौहान, अब्दुल रऊफ चौहान, रफीक चौहान, मो. शब्बीर गोरी, नियामुद्दीन ढय्या, नियाज़ गोरी, अजीज़ भिन्सरा, फैजान गोरी, अल्ताफ  चांदेड, कय्यूम देवांदिया, साकिर चौहान, अय्यूब देवांदिया, आवेश सुलडा उपस्थित थे।
इस अवसर पर मो. वकील चौहान, मो. अजरूद्दीन भिन्सरा, मो. राजिक चौहान, मो. रफीक भाटी, मो. जावेद चौहान, मो. रजा गोरी, मो. अनवर सोलंकी, सलाम तंवर, साजिद भिन्सरा ने कार्यक्रम को कामयाब बनाया

Related posts

सुप्रीम कोर्ट ने नूपुर शर्मा को लगाई फटकार, कहा- आज जो कुछ देश में हो रहा, उसके लिए वो जिम्मेदार, टीवी पर जाकर माफी मांगे

newindianews

2 अक्टूबर 2022 से कांग्रेस की देशव्यापी भारत जोड़ो यात्रा

newindianews

देवरीखुर्द पंचायत के सभी 480 घरों में पहुंचना शुरू हुआ नल से शुद्ध पेयजल

newindianews

Leave a Comment