New India News
नवा छत्तीसगढ़

पुलिस ने निकाला हिस्ट्रीशीटर रवि साहू का जुलूस, हत्याकांड का है मुख्य आरोपी

Newindinews/Raipur राजधानी रायपुर के माना थाना क्षेत्र में शराब खरीदी विवाद में लल्ला उर्फ विजेंद्र मारकंडे की हत्या के मास्टरमाइंड आरोपी रवि साहू एवं हिस्ट्रीशीटर को पुलिस ने 20 सितम्बर को ओडिसा से गिरफ्तार किया था। जिसका आज रायपुर पुलिस ने शहर के धमतरी रोड से कोर्ट तक जुलुस निकाला।

आरोपी रवि साहू हत्या के बाद से फरार चल रहा था। हालांकि इस मामले का दूसरा आरोपित नोहर साहू अभी भी पुलिस की पकड़ से बाहर है। मालूम हो कि हत्याकांड का साजिशकर्ता रवि साहू और उसके एक साथी नोहर साहू की गिरफ्तारी के लिए रायपुर पुलिस ने 20 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। वही रायपुर शहर के एएसपी सुखनंदन राठौर ने मामले का खुलासा करते हुए बताया था की एंटी क्राइम एवं साइबर की टीम आरोपी रवि साहू की लगातार पतासाजी कर रही थी l इसी दौरान टीम के सदस्यों को रवि साहू की ओड़िशा के नुवापाड़ा में मौजूदगी की खबर मिली। जिस पर टीम के सदस्यों ने उड़ीसा रवाना होकर रवि साहू को ओड़िशा के नुवापाड़ा स्थित रेलवे स्टेशन से दबोच लिया। रवि साहू थाना कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ कई मामले दर्ज हैं।

 

Related posts

ईश्वर ने दिव्यांगों को अपार प्रतिभा दिया है-मंत्री श्रीमती भेंडिया

newindianews

शहरी अधोसंरचना एवं सर्वाेत्तम नागरिक सुविधाओं के लिए शासन प्रतिबद्ध: मंत्री डॉ. शिव डहरिया

newindianews

अपराध करो और आरोप लगाकर बचने का रास्ता ढूंढो, ये नहीं चलेगा: उप मुख्यमंत्री अरुण साव

newindianews

Leave a Comment