New India News
नवा छत्तीसगढ़राजनीति

अम्बिकापुर : खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने करमा नर्तक दलों का बढ़ाया मनोबल

Newindainews/CG छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री अमरजीत भगत रविवार को प्रेमनगर विकासखण्ड के ग्राम नवापाराकला में आयोजित संभाग स्तरीय करमा नृत्य प्रतियोगिता कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले नर्तक दलों का उत्साहवर्ध करते हुए करमा को सरगुजा अंचल का प्रमुख लोक नृत्य करार देते हुए इसे संरक्षित रखने कहा।

खाद्य मंत्री ने कहा कि सरगुज़ा में लोक नृत्य, कला, संगीत आदि सांस्कृतिक विधाओं  से परिपूर्ण है। संस्कृति विभाग के द्वारा राज्य के लोक नर्तकों को पहचान दिलाने के लिए  पंजीयन भी किया जा रहा है। हमारी सरकार छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक विरासत को बनाये रखने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। करमा नृत्य छत्तीसगढ़ की लोकप्रिय आदिवासी नृत्य शैली है जिसमें छत्तीसगढ़ की आदिवासी संस्कृति व परंपरा की झलक मिलती है।
इस अवसर पर खाद्य मंत्री ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वहां वृक्षारोपण भी  किया।

Related posts

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की उपस्थिति में छत्तीसगढ़ सरकार एवं इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय अमरकंटक के बीच हुआ एमओयू

newindianews

पार्षद बंटी होरा और पार्षद कामरान अंसारी ने साथियों के साथ शामिल हुए छत्तीसगढ़ न्याय यात्रा में

newindianews

मंत्री श्री लखमा ने प्रभावितों को बांटे कंबल और मच्छरदानी कहा शासन प्रशासन सभी आपकी मदद के लिए समर्पित है

newindianews

Leave a Comment