New India News
राजनीति

मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने शासकीय प्राथमिक शाला भींजपुर पहुंचकर किया अवलोकन

Newindianews/CG महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े विगत् दिवस जशपुर प्रवास पर थी। मंत्री श्रीमती राजवाड़े शासकीय प्राथमिक शाला भींजपुर पहुंचकर वहां का अवलोकन किया। उन्होंने बच्चों से हालचाल पूछा और पढ़ाई के संबंध में जानकारी ली। सभी बच्चों को साफ-सफाई पर विशेष ध्यान रखने के लिए सलाह दी और नियमित स्कूल आने कहा।
श्रीमती राजवाड़े ने छोटे बच्चों से बड़े प्यार एवं दुलार से गिनती और पहाड़ा पूछा, बच्चों ने गिनती एवं पहाड़ा सुनाया। उन्होंने बच्चो का हौसला अफजाई करते हुए निरंतर कड़ी मेहनत कर लक्ष्य प्राप्त करने शुभकामनाएं दी।

Related posts

सभी निष्ठा से परिश्रम करते रहेंगे तो सफलता जरूर मिलेगी : मुख्यमंत्री साय

newindianews

मुख्यमंत्री से रायपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष व कोषाध्यक्ष ने की सौजन्य मुलाकात

newindianews

“हमर छत्तीसगढ़” आसिफ इक़बाल की कलम से…अंक 103

newindianews

Leave a Comment