New India News
Otherनवा छत्तीसगढ़

रायपुर : मुख्यमंत्री को नवाखाई ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम का मिला न्योता

Newindainews/Raipur मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में अध्यक्ष श्री रामप्रसाद मरकाम के नेतृत्व में धमतरी जिले से आए गोंडवाना समाज के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को धमतरी जिले के नगरी में 18 से 25 सितंबर तक आयोजित किए जा रहे नवाखाई ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होने का आमंत्रण दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आमजन हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर गोंडवाना समाज से श्री अंबिका मरकाम, श्री श्रवण मरकाम, श्री राजेंद्र कुमार, श्री कुंदन साक्षी, श्री उमेश देव, श्री हरक मंडावी, श्री सोनाराम नेताम, श्री सोमनाथ नेताम सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related posts

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठन एवं प्रशासनिक के बने प्रभारी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू, आज शाम 5 बजे पदभार ग्रहण समारोह

newindianews

श्री गणेश मूर्ति विसर्जन झांकी में मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का महापौर श्रीमती मीनल चौबे ने किया आत्मीय स्वागत

newindianews

वरिष्ठ कांग्रेस नेता शरीक रईस खान ने दी 76वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

newindianews

Leave a Comment