New India News
Otherदेश-विदेश

नवाचार के अवसरों का जनहित तथा क्षेत्र के विकास में करें बेहतर उपयोग: मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल

मुख्यमंत्री से परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टरों ने की सौजन्य मुलाकात

परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टरों ने मुख्यमंत्री के समक्ष साझा किए प्रशिक्षण के अनुभव

Newindainews/Raipur मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी निमोरा रायपुर में प्रशिक्षणरत परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टरों ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टरों को संबोधित करते हुए कहा कि आपके पास नई सोच के साथ नवाचार करने का बहुत अच्छा अवसर हैं, इस अवसर का जनहित तथा क्षेत्र के विकास की दिशा में बेहतर से बेहतर उपयोग करें। वहीं परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टरों ने भी प्रशिक्षण को लेकर अपने अनुभव मुख्यमंत्री के समक्ष साझा किए।

मुख्यमंत्री ने परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टरों से चर्चा करते हुए कहा कि अभी तक आपने मुख्यतः थ्योरी की जानकारी ली है। थ्योरी और फील्ड के कार्य में अंतर है। छत्तीसगढ़ में जमीनी स्तर पर कई महत्वपूर्ण कार्य हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ में लघु वनोपज सहित अनेक उत्पाद हैं, जिनके उत्पादक बाजार के अभाव में उत्पाद बेच नहीं पाते। हम हर जिले में सी-मार्ट स्टोर बना रहे हैं, जहां इन उत्पादों की बिक्री कर ग्रामीण बेहतर लाभ कमा रहे हैं। जशपुर जिले में स्वच्छता दीदीयां सी-मार्ट के उत्पादों की घर-घर जाकर मार्केटिंग कर रही हैं। ऐसे कई नवाचार और भी जिलों में हो रहे हैं, जिनसे लोगों को रोजगार मिल रहा है। वहीं परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टरों ने प्रशिक्षण के अपने अनुभव को साझा करते हुए बताया कि प्रशिक्षण के बाद कार्य और दायित्वों को लेकर उन्हें निरंतर नयी जानकारियां मिल रही हैं, जो निश्चित तौर पर फील्ड पोस्टिंग में काफी मददगार साबित होगी।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी रायपुर महानिदेशक श्रीमती रेणु जी. पिल्ले, संचालक श्री टी.सी. महावर, प्राध्यापक डॉ. प्रदीप शुक्ला, परिवीक्षाधीन डिप्टी कलेक्टर्स श्री श्रीकांत कोराम, श्री विश्वास कुमार, श्री नीरनिधि नन्देहा, श्री सोनाल डेविड, सुश्री रूचि शार्दुल, सुश्री वर्षा बंसल, सुश्री हर्षलता वर्मा, सुश्री ऋचा चन्द्राकर, सुश्री लेखा अजगल्ले, श्री विकास सर्वे, श्री अजय मोडियम, श्री सुमीत बघेल, श्री कमल किशोर, सुश्री चांदनी कंवर, सुश्री आकांक्षा पाण्डेय, डॉ. सुमित कुमार गर्ग शामिल थे।

Related posts

DKS अस्पताल में भोजन वितरण कर कांग्रेसजनों ने मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिन

newindianews

वनों के संरक्षण, संवर्धन और विकास में विभाग और इसके अमले का होता है महत्वपूर्ण योगदान: वन मंत्री अकबर

newindianews

भेंट-मुलाकात के लिए भाटापारा विधानसभा अंतर्गत ग्राम सरोरा पहुंचे मुख्यमंत्री साथ में दिखी पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा

newindianews

Leave a Comment