New India News
देश-विदेशसमाज-संस्कृति

थाना प्रभारी कलीम खान ने गणेश प्रतिमा की आरती उतार कर आपसी भाईचारा और सद्भावना का दिया संदेश

Newindainews/Javed Akhter अंबिकापुर के गांधीनगर थाना परिसर के भीतर गणेश प्रतिमा स्थापित कर पूजा आराधना किया जा रहा है दरअसल सरगुजा जिले में पहली बार किसी थाना परिसर के अंदर गणेश जी की प्रतिमा स्थापित की गई है । थाना प्रभारी कलीम खान के द्वारा दरअसल आपसी सद्भावना और भाईचारे का संदेश लोगों तक पहुंचाना चाहते हैं और उनका मानना है कि जब एक पुलिस कर्मी खाकी वर्दी पहनता है तो उस वक्त कसम उठाता है कि वह सभी धर्मों की रक्षा और सभी धर्मों के लोगों की रक्षा करेगा इसी क्रम में थाना प्रभारी कलीम खान के द्वारा सरगुजा जिले में पहली बार किसी थाना परिसर में गणेश उत्सव का आयोजन कर पुलिस परिवार के लोगों के साथ मिलकर प्रतिदिन सुबह शाम गणेश जी की प्रतिमा की आरती की जाती है एवं सभी मिलकर प्रसाद ग्रहण करते हैं अमूमन देखा जाता है कि लोग या तो थाना किसी मामले को लेकर पहुंचते हैं या किसी गंभीर अपराध कर थाना आते हैं मगर गांधीनगर थाना एक मिसाल बना सरगुजा जिले के लिए जहां प्रवेश करते ही भजन कीर्तन और आरती पहले सुनाई देती है उसके बाद आगे की कार्यवाही के लिए लोग थाना परिसर में प्रवेश करते हैं यहां एक बहुत ही अच्छा वातावरण देखने को मिला वहीं थाना प्रभारी ने कहा कि अगर मैं यहां पदस्थ रहा तो आगे ईद की सेवइयां की व्यवस्था और क्रिसमस पर एक भी सभी पुलिस और पुलिस के परिवार एवं आम जनता मिलकर मनाएंगे

Related posts

बदलता दंतेवाड़ा कि नई तस्वीर : बाजार में सोमारी ने दिया बच्चे को जन्म

newindianews

मयंक श्रीवास्तव ने जनसंपर्क आयुक्त का पदभार ग्रहण किया

newindianews

भाजपा की रमन सरकार की गलती को सुधारने विधानसभा के विशेष सत्र में विधेयक: सुशील आनंद शुक्ला

newindianews

Leave a Comment