New India News
देश-विदेशराजनीति

भाजपा के हल्ला बोल पर कांग्रेस का निशाना, मंत्री रविंद्र चौबे कहा कि 3 साल में भाजपा हल्ला बोलने की स्थिति में नहीं थी

Newindianews/Raipur छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) के हल्ला बोल कार्यक्रम के साथ भाजपा-कांग्रेस के नेताओं में जुबानी जंग तेज हो गई है। भाजपा के प्रदर्शन पर कृषि मंत्री रविंद्र चौबे और नगरीय निकाय मंत्री शिव डहरिया ने हमला बोला। राजीव भवन में चौबे ने कहा कि 3 साल में भाजपा हल्ला बोलने की स्थिति में नहीं थी। अब प्रदेश के बेरोजगारों को भ्रमित कर रही है। प्रदर्शन को जनता का समर्थन नहीं है। यह एकदम निरर्थक आंदोलन साबित होगा। नए प्रभारी को दिखाने यह आंदोलन किया जा रहा है। रविंद्र चौबे ने कहा कि भाजपा शासनकाल में युवाओं को ठगा गया था। डी. पुरंदेश्वरी के बयान पर कांग्रेस नेताओं ने पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री के लिए इस तरह की भाषा का उपयोग शोभा नहीं देता। उन्हें सीएम से माफी मांगनी चाहिए।

मंत्री रविंद्र चौबे ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि मैदान की कैपिसिटी के हिसाब से सभाओं का आकलन किया जाता है। 4-5 लाख लोग आने पर राज्योत्सव मैदान का चयन होता है। एक-डेढ़ लाख लोगों के लिए साइंस कॉलेज मैदान का चयन होता है। 50 हजार आने पर इंडोर स्टेडियम, 30 हजार लोगों की भीड़ के लिए सप्रे मैदान और 8 हजार की भीड़ के लिए गांधी मैदान का चयन किया जाता है, लेकिन भाजपा ने जिस मैदान का चयन किया है, उसकी कैपिसिटी कितनी है। इससे आप अंदाजा लगा सकते हैं कि भाजपा पर जनता को कितना भरोसा है। यह प्रदर्शन एकदम फ्लाप है।

राजीव गांधी की हत्या की तरह कोई षड़यंत्र रच रही BJP: शिव
मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि भाजपा प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और क्षेत्री संगठन महामंत्री अजय जामवाल के आने के बाद जिस तरह की राजनीति भारतीय जनता पार्टी में चल रही है। यह पार्टी अब गर्त में जाने वाली है। झीरम घाटी में हमारे नेताओं का जिस तरह का नरसंहार हुआ। आज पुरंदेश्वरी जी बोल रहीं है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के सिर के हजार टुकड़े हो जाएंगे। क्या वे षड़यंत्र रच रही हैं। क्या राजीव गांधी को बम से उड़ाया गया था उसी तरह की कुछ घटना यहां भाजपा करना चाहती है। झीरम कांड में कांग्रेस पार्टी की एक पीढ़ी को खत्म करने वाली भाजपा का इस तरह अशिष्ट विचार निंदनीय है। डी. पुरंदेश्वरी को सीएम भूपेश बघेल और प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए। मंत्री रविंद्र चौबे ने कहा कि पुरंदेश्वरी का बयान निकृष्ट है।

Related posts

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल 20 अगस्त को राज्य के किसानों, पशुपालकों, गौठान समितियों और समूहों को ऑनलाइन जारी करेंगे 1750 करोड़ रूपए

newindianews

सूरजपुर : मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लीनिक योजना से दूरस्थ क्षेत्र के ग्रामीण हो रहे लाभान्वित

newindianews

UN Announces the Abolition of All International Days, Including April Fool’s Day

newindianews

Leave a Comment