New India News
राजनीति

आनंद नगर में आधुनिक पुस्तकालय (E-Library) का उद्घाटन वार्ड वासियो ने कामरान अंसारी जी का सहृदय से किया आभार

Newindainews/Raipur वार्ड के अंतगर्त युवाओ के शिक्षा के प्रति रुझान, प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी एवं उज्जवल भविष्य के लिये, आनंद नगर में आधुनिक पुस्तकालय (E-Library) का उद्घाटन आज दिनांक 14/08/2022 को पार्षद कामरान अंसारी जी के द्वारा किया गया, वार्ड के पार्षद कामरान अंसारी जी का दिल से धन्यवाद जिन्होंने युवाओ के भविष्य और बेहतर शिक्षा के क्षेत्र में कार्य किया, और उनके अथक प्रयासो से यह सफल हो पाया है, इसका वार्ड के समस्त युवक युवती लाभ ले सकेंगे, लाल बहादुर शास्त्री पुस्तकालय में कंप्यूटर के माध्यम से समस्त विषयो की जानकारी,पुस्तक, Kindle, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी, मैनेजमेंट स्कील, अन्य की सुविधाए दी जाएंगी, एवं समस्त प्रतियोगी परीक्षाओं की विशेषज्ञ व चर्चित लेखकों की पुस्तक भी उपलब्ध होंगी, घुमंतू बच्चों के लिए विशेष मुहिम के तहत उनका ध्यान शिक्षा की ओर आकर्षित करने से लेकर प्रत्येक सप्ताह पूर्व में बने IAS / IPS व PSC या अन्य सिविल सर्विसेज की परीक्षाओं में उत्तीर्ण हुए लोगो द्वारा विद्यार्थियों को परीक्षाओं की तैयारी के लिए मार्गदर्शन दिया जावेगा, साथ साथ वार्ड के बुजुर्गों के लिए एक अलग कक्ष का निर्माण किया गया है जहाँ वह अखबार की सुर्खियों के साथ साथ कैरम, शतरंज जैसे खेलो का आनंद ले सकेंगे, वार्ड को ऐसी सौगात, जो वर्षों तक वार्ड के युवाओं व आने वाली नई पीढ़ी के लिए लाभकारी है, देने के लिए भाई कामरान अंसारी जी का सहृदय धन्यवाद व आभार, एक पड़े लिखे पार्षद ने शिक्षा के महत्व को समझा और अपने अथक प्रयासो से वार्डवासियों के हित मे यह कार्य को संभव किया, कोटि कोटि साधुवाद

Related posts

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जेवरी सहित 12 गांवों में 70 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की

newindianews

अम्बिकापुर : खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत ने करमा नर्तक दलों का बढ़ाया मनोबल

newindianews

केंद्रीय क्षेत्रीय परिषद की इस बैठक में इंटरनेशनल फ्लाइट को जोड़ने पर फैसला

newindianews

Leave a Comment