New India News
Otherदेश-विदेशराजनीति

प्रधानमंत्री ने ‘शहीदी दिवस’ पर गुरु तेग बहादुर को श्रद्धांजलि अर्पित की

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “मैं श्री गुरु तेग बहादुर जी को उनकी शहादत के दिन श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं

 

Newindianews/Delhi प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को सिख गुरु तेग बहादुर को उनके ‘शहीदी दिवस’ पर श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि उन्होंने अन्याय व अत्याचार के आगे झुकने से इनकार कर दिया था और उनकी शिक्षा देशवासियों को प्रेरित करती रहती हैं. साल 1621 में जन्मे नौवें सिख गुरु, गुरु तेग बहादुर को मुगल शासक औरंगजेब के आदेश पर मार दिया गया था. उनके शहादत दिवस को ‘शहीदी दिवस’ के रूप में भी जाना जाता है.

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, “मैं श्री गुरु तेग बहादुर जी को उनकी शहादत के दिन श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं. अदम्य साहस और सिद्धांतों के साथ-साथ आदर्शों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता के लिए उन्हें दुनिया भर में सराहा जाता है.”

उन्होंने कहा, “गुरु तेग बहादुर ने अत्याचार और अन्याय के आगे झुकने से इनकार कर दिया. उनकी शिक्षाएं हमें प्रेरित करती रहती हैं.”

 गुरु तेग बहादुर उस समय धार्मिक स्वतंत्रता के समर्थक थे, जब लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन किया जा रहा था. मुगल सम्राट औरंगजेब के आदेश पर दिल्ली में 1675 में उनकी हत्या कर दी गई थी.

Related posts

मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

newindianews

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ़ रायपुर के युवा पत्रकार आदिल को किया सम्मानित

newindianews

छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा का दौरा कार्यक्रम 03 से 06 फरवरी 2023

newindianews

Leave a Comment