Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
​​​​​​​मुख्यमंत्री श्री बघेल से उरांव समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात - New India News
New India News
देश-विदेशराजनीति

​​​​​​​मुख्यमंत्री श्री बघेल से उरांव समाज के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

Newindianews/ Raipur मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उरांव समाज को राजधानी रायपुर में पूर्व में आबंटित भूमि के विकास के लिए 50 लाख रूपए की राशि प्रदाय करने की घोषणा की। उन्होंने यह घोषणा आज शाम अपने निवास कार्यालय में उरांव समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात के दौरान की। इस अवसर पर खाद्य मंत्री श्री अमरजीत भगत, विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मनोज मंडावी, संसदीय सचिव श्री यू.डी. मिंज, विधायक श्री विनय भगत, विधायक श्री गुलाब कमरो उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने समाज को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में हमारी सरकार समाज के सभी वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए कृत-संकल्पित है। उन्हें समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के लिए अनेक योजनाओं और कार्यक्रमों का संचालन किया जा रहा है। इनमें उनके शीघ्रता से विकास के लिए शिक्षा तथा स्वास्थ्य जैसी सुविधाओं पर विशेष ध्यान देने के साथ-साथ उन्हें रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने निरंतर कार्य हो रहे है, जिससे वे तेजी से आगे बढ़े। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने इस दौरान उरांव समाज के प्रतिनिधिमंडल द्वारा रखी गई मांगों पर तत्परता से कार्यवाही के लिए आश्वस्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में हर समाज की जरूरत को ध्यान में रखते हुए उनकी मांग के अनुरूप जिला और ब्लॉक स्तर तक तेजी से सामुदायिक भवन की स्वीकृति सहित राशि उपलब्ध करायी जा रही है। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल में उरांव समाज के पदाधिकारी सर्वश्री विक्रम सिंह लकड़ा, आनंद प्रकाश टोप्पो, सेलबेस्तर एक्का, बसंत तिर्की, निकोलस पन्ना, श्रीमती उर्मिला केरकेट्टा, गुलाब कुजूर, श्रीमती सरोजनी तिग्गा, जयप्रकाश कुजूर, पात्रिक तिग्गा तथा विलयम तिग्गा आदि शामिल थे।

Related posts

महिला एवं बाल विकास मंत्री ने राज्य स्तरीय कार्यशाला ‘उमंग‘ का शुभारंभ किया…

newindianews

भारत ने चाबहार बंदरगाह पर छूट की मियाद बढ़ाने के लिए अमेरिका से शुरू की चर्चा

newindianews

ईडी के छापे पर जम कर बरसे रायपुर राजधानी के फायर ब्रांड पार्षद

newindianews

Leave a Comment