New India News
नवा छत्तीसगढ़

यूपीएससी की परीक्षा छत्तीसगढ़ के 11 युवा सफ़ल,श्रद्धा शुक्ला को मिली 45 वीं रैंक

newindianews/raipur: भारत में सिविल सेवा के लिए यूपीएससी परीक्षा के नतीजों में छत्तीसगढ़ के 11 युवाओं ने बाज़ी मारी है।इनमें रायपुर की श्रद्धा शुक्ला ने 45 वीं रैंक हासिल करने का गौरव हासिल किया है।श्रद्धा शुक्ला,राजधानी के कांग्रेस के प्रवक्ता-नेता व संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला की बेटी हैं।नतीजे में छत्तीसगढ़ के 11 युवाओं ने सिविल सेवा में बड़ी सफलता दर्ज़ की है।इनमें आईएएस रेणु पिल्ले व आईपीएस संजय पिल्ले के सुपुत्र अक्षय पिल्ले ने 51वीं रैंक की सफलता दर्ज़ की है।

जबकि धमतरी की ईशु अग्रवाल(81),धमतरी के ही प्रखर चन्द्राकर(102),रायगढ़ के मयंक दुबे(147),मगरलोड के गांव भैंसमुडी की पूजा साहू(199),रायपुर के प्रतीक अग्रवाल को(156),रायपुर की दिव्यांजलि जायसवाल को (216),अभिषेक अग्रवल(254),कवर्धा के आकाश श्रीश्रीमाल(316) और महासमुंद के आकाश शुक्ला को (390)ने सिविल सेवा की कठिनतम परीक्षा में सफलता अर्जित कर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है।मुख्यमंत्री ने सिविल सेवा की परीक्षा में सफलता अर्जित करने वाले छत्तीसगढ़ के युवाओं की सराहना करते हुए बधाईयाँ ढ़ी हैं।

Related posts

“हमर छत्तीसगढ़” आसिफ इक़बाल की कलम से… अंक 24

newindianews

परियोजनाओं को लेकर संक्षिप्त प्रस्तुतियों को मिली सराहना, महापौर एजाज ढेबर ने रायपुर को देश का सबसे स्वच्छ नगर बनाने का संकल्प पुनः दोहराया

newindianews

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, देश को श्रीलंका की राह पर मोदी सरकार ले जा रही

newindianews

Leave a Comment