New India News
नवा छत्तीसगढ़

गरियाबंद कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में पिता-पुत्र से50 लाख के हीरों की जब्ती,,,,

newindianews/raipur: हमर छत्तीसगढ़ में गरियाबंद की कोतवाली पुलिस ने पायलीखण्ड के हीरा खदान से लेकर निकले पिता-पुत्र से 745 नग हीरों की जब्ती करने में सफलता हासिल की है,इन हीरों की कीमत 50 लाख रुपए आंकी जा रही है।गौरतलब है कि कोतवाली थाना प्रभारी शोभा को मुखबिर से उक्ताशय की सूचना मिली थी,तब ज़िले के पुलिस कप्तान जे आर ठाकुर के मार्गदर्शन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंद्रेश ठाकुर एवं अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस)मैनपुर के अनुजकुमार के पर्यवेक्षण में कुशियार बरछा कचना धुरवा के पास नाकाबंदी प्वाइंट लगाया गया था।जहां से स्लेटी कलर की स्कूटी से गुज़र रहे ओडिसा निवासी दो पिता-पुत्र की चेकिंग की गई,जो हीरा बेचने ग्राहकों की तलाश भी कर रहे थे।पुलिस को देखकर स्कूटी सवार दोनों हड़बड़ा गए और भागने लगे लेकिन जल्द ही दोनों सपड़ा गए।

पुलिस ने नवरंगपुर ओडिसा निवासी खोखन ढली(49 वर्ष) तथा विप्लव ढली(19 वर्ष)को पकड़ा और उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से बहुमूल्य 745 नग हीरे की जब्ती हुई,जिनकी कीमत करीब 50 लाख बताई जा रही है।पूछताछ में दोनों आरोपियों ने कोई वैध दस्तावेज़ प्रस्तुत नहीं किए।पुलिस ने इन पर धारा 379,34 व माइनिंग एक्ट की धारा 4(21)के तहत अपराध पंजीबद्ध कर 745 नग हीरा,स्कूटी व मोबाइल ज़ब्त किया है।गरियाबंद ज़िला पुलिसअपने पुलिस कप्तान जे आर ठाकुर के मार्गदर्शन में ज़िले में आपराधिक गतिविधियों सहित गांजा व अवैध शराब बिक्री, जुआं, सट्टा तथा हीरा तस्करी ओर अंकुश लगाने की कोशिश में जुटी हुई है।

Related posts

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जेवरी सहित 12 गांवों में 70 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा की

newindianews

नगरीय निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की बड़ी बैठक,,, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने शहर कांग्रेस के पदाधिकारियो की ली बैठक

newindianews

“हमर छत्तीसगढ़” आसिफ इक़बाल की कलम से…

newindianews

Leave a Comment