New India News
नवा छत्तीसगढ़राजनीति

चंदखुरी में 8.20 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात

Newindianews/Raipur : नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने रायपुर जिले के अंतर्गत नगर पंचायत चंदखुरी में सात करोड़ 50 लाख 12 हजार रूपए के करीब 40 कार्यों का भूमिपूजन किया। डॉ. डहरिया ने 69 लाख 37 हजार रूपए के निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया। इन कार्यों में सड़क, नाली, बोर खनन, चौक, रंगमंच, उद्यान, सामुदायिक भवन, फुटपाथ, शेड, कर्मचारी आवास, प्रतिक्षालय निर्माण एवं चौक-चौराहों में लाईट व्यवस्था सहित कुल 40 कार्यों का भूमिपूजन एवं पौनी-पसारी, स्वच्छता, शेड एवं प्रकाश व्यवस्था सहित कुल 6 कार्यों का लोकार्पण किया गया है। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे।

Related posts

“हमर छत्तीसगढ़” आसिफ इक़बाल की कलम से अंक 71

newindianews

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव शादी के बंधन में बंधे देखें PHOTOS

newindianews

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया ने दी करोड़ो की सौगात

newindianews

Leave a Comment