New India News
नवा छत्तीसगढ़

मोर मेयर-मोर द्वार अभियान फिर शुरू होगा, इन मोबाइल नंबरों पर सीधे भी दर्ज करा सकते हैं शिकायत

मोर मेयर-मोर द्वार अभियान फिर शुरू होगा, इन मोबाइल नंबरों पर सीधे भी दर्ज करा सकते हैं शिकायत

मेयर एजाज ढेबर ने 27 जून से एक अगस्त तक सभी 70 वार्डों में मोर मेयर-मोर द्वार कार्यक्रम जारी किया।

Newindianews/Raipur: रायपुर राजधानी के मेयर एजाज ढेबर फिर से वार्डों का दौरा कर लोगों की शिकायतें जानने के लिए निकलेंगे। ढेबर ने मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय में कार्यक्रम जारी किया। इसके अंतर्गत 27 जून से एक अगस्त तक सभी 70 वार्डों में यह अभियान चलाया जाएगा। इस बार एक नई पहल की गई है। इसमें दो मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों 9111666201 और 9301953201 पर लोग सुबह 9 से 11 बजे तक फोन कर लोग सीधे मेयर से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

मेयर एजाज ढेबर ने बताया कि 27 जून से एक अगस्त तक लोग उन्हें सुबह 9 से 11 बजे तक शिकायत या सुझाव बता सकेंगे। इन पर कार्यवाही के लिए तत्काल अधिकारियों को निर्देश दिया जाएगा और तत्काल अमल शुरू होगा। इनमें कुछ शिकायतों का मौके पर जाकर अधिकारियों के साथ मुआयना करेंगे और कार्ययोजना बनाकर उसका हल निकालेंगे।

Related posts

“हमर छत्तीसगढ़” आसिफ इक़बाल की कलम से अंक 72

newindianews

खनन प्रभावित गांवों को प्रशासन ने दी करोड़ो के विकास कार्यो की सौगात

newindianews

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने लोरमी में 97 दिव्यांगों को निःशुल्क बैटरी चालित ट्राइसाइकिल एवं सुगम्य छड़ी प्रदान की

newindianews

Leave a Comment