New India News
देश-विदेशमनोरंजन

सऊदी अरब के मंत्री से मिले शाहरुख, सलमान और अक्षय कुमार

बॉलीवुड के चार सबसे बड़े दिग्गज स्टार सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और सैफ अली खान सऊदी अरब के कल्चर मिनिस्टर बदर बिन फरहान अल सउदी से मिले. इस मुलाकात के दौरान की कुछ तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं.

Newindianews/Delhi  बॉलीवुड के चार सबसे बड़े दिग्गज स्टार सलमान खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार और सैफ अली खान सऊदी अरब के कल्चर मिनिस्टर बदर बिन फरहान अल सउदी से मिले. इस मुलाकात के दौरान की कुछ तस्वीरें इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहीं ये कैंडिड तस्वीरें लोगों को खूब पसंद आ रही हैं. इस तस्वीर में सलमान खान, अक्षय कुमार शाहरुख खान और सैफ अली खान सऊदी अरब के मंत्री से गुफ्तगू करते हुए नजर आ रहे हैं.

सोशल मीडिया पर जो तस्वीरें वायरल हो रही है, उसमें सलमान खान ब्लैक कलर की शर्ट और पैंट में देखे जा सकते हैं. अक्षय कुमार व्हाइट शर्ट और ब्लैक पैंट, जबकि शाहरुख व्हाइट टी-शर्ट और लाइट ब्लू जींस में नजर आ रहे हैं. एक तस्वीर में अक्षय कुमार कल्चर मिनिस्टर से हाथ मिलाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं. वहीं शाहरुख उनके साथ खड़े होकर तो सैफ अली खान बैठ कर पोज दे रहे हैं. इस तस्वीर पर लोगों की जमकर प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. हालांकि इस मुलाकात के पीछे मकसद क्या था, यह अभी तक साफ नहीं हो पाया है.

एक सोशल मीडिया यूजर ने इन तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा है, “कार्तिक आर्यन शेख बनकर आया है”, तो वहीं एक अन्य ने लिखा है, “कार्तिक शेख के आउटफिट में क्यों है”. वहीं एक और यूजर ने लिखा है, “ये शेख मुझे क्यों रोहित शर्मा जैसा दिख रहा है”. इस तरह के ढेरों मजेदार रिएक्शन लोग इस तस्वीर पर दे रहे हैं.

Related posts

700 दिन से जारी इस्राइली हमलों ने तबाह किया ग़ज़ा, 90% ढांचा नष्ट, 73 हज़ार से अधिक मौतें

newindianews

राष्ट्रीय स्तर पर भविष्य में किसानों की सरकार आएगी.: केसीआर

newindianews

उत्तरप्रदेश गरीब राज्यों में है सबसे आगे…पर चुनावी चर्चाओं में गायब है गरीबों के मुद्दे…

newindianews

Leave a Comment