New India News
Other

दीक्षांत समारोह में शिरकत वर्दीधारी बच्चों से मिलकर मुख्यमंत्री ने किया उत्साहवर्धन

Newindianews/Raipur नेताजी सुभाषचंद्र बोस राज्य पुलिस अकादमी, चंदखुरी में उप पुलिस अधीक्षकों के दीक्षांत परेड समारोह में उप पुलिस अधीक्षकों के परिजन भी सम्मिलित हुए थे। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक की वर्दी में दर्शक दीर्घा में मौजूद दो बच्चों ने मुख्यमंत्री का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार चंद्राकर के पुत्र कृतज्ञ चंद्राकर और उनके भतीजे रूद्रांश चंद्राकर को पुलिस वर्दी में देखकर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल खुद को उनसे मिलने से नहीं रोक पाए और दोनों से विशेष मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया। इतनी छोटी सी उम्र में बच्चों के मन में देश सेवा का भाव देखकर वे काफी प्रसन्न हुए और दोनों बच्चों को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

Related posts

“English Is Not Broken—It’s Just Under New Management”

newindianews

भ्रष्टाचार होने एवं सरकार को बदनाम करने की साजिश केंद्र सरकार ने ईडी के माध्यम से यह षड़यंत्र रचा

newindianews

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के फरसाबहार में 40.89 करोड़ रुपए के 13 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन

newindianews

Leave a Comment