New India News
मनोरंजन

इंटरनेशनल ब्यूटी क्वीन नाज जोशी ने जीता इम्प्रेस अर्थ 2021-22 का खिताब

Newindianews/Delhi जोश से जीता जहां:भारत की पहली ट्रांसजेंडर इंटरनेशनल ब्यूटी क्वीन नाज जोशी ने जीता इम्प्रेस अर्थ 2021-22 का खिताब, वे चाहती हैं कि समाज उन जैसे सभी ट्रांसजेंडर्स को बिना भेदभाव के स्वीकार करे
साल 2013 में ऑपरेशन के जरिए जेंडर बदलवाकर ऐयाज नाज जोशी से नाज जोशी बन चुकीं नाज ट्रांसजेडर महिलाओं को समाज में सम्मान दिलाना चाहती हैं। नाज मॉडलिंग की दुनिया में आने के बाद से ही संघर्षरत हैं। इसके साथ ही उन्होंने कई सारे इंटरनेशनल ब्यूटी कॉन्टेंस्ट अपने नाम किए हैं। एक बार फिर वो इंप्रेस अर्थ 2021-22 का खिताब जीत चुकी हैं। वर्चुवल वर्ल्ड पर हुए इस कॉन्टेस्ट में 15 देशों के प्रतिभागियों ने भाग लिय़ा था।

vnaaz joshi (@naaz_joshi) | Twitter

भारत की पहली ट्रांसजेंडर इंटरनेशनल ब्यूटी क्वीन नाज जोशी ने इंप्रेस अर्थ 2021-22 के कॉन्टेंस्ट में हिस्सा लिया था। जहां पर वो इस खिताब को जीतने में कामयाब हुईं। 15 देशों की ओर से इस प्रतियोगिता में प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। जिसमे से पांच देशों को टॉप 5 में जगह बनाने में कामयाबी हासिल हुई। कोलंबिया, स्पेन, ब्राजील, मैक्सिको और भारत देश इसमे शामिल हैं। वर्चुअल कॉन्टेस्ट के माध्यम से सारे देश इसमे शामिल थे। जिसमे डिजिटल मीडिग के वक्त गाउन और नेशनल कॉस्ट्यूम पहनकर सारे प्रतिभागी शामिल हुए थे। 1 जून को ये कार्यक्रम दुबई में आयोजित किया गया था।

vvAizya Naaz Joshi: Only transsexual in the Miss World Diversity 2019 in  Mauritius on August 4

इन पांच फाइनलिस्ट से जो सवाल सबसे आखिर में पूछा गया वो था कि क्या आपको लगता है लॉकडाउन इस महामारी का हल है? नाज ने कहा – ”सिर्फ लॉकडाउन लगने से कोरोना पेशेंट की संख्या कम नहीं होगी। इसके साथ ही यह भी जरूरी है कि डब्ल्यू एचओ द्वारा जारी सभी सेफ्टी मेजर्स का ध्यान रखा जाए। इसके अलावा लोगों को शांत और सकारात्म बने रहना भी जरूरी है”।

इससे पहले भी जीत चुकी हैं कई खिताब

Society Didn't Accept Transgender Woman Aizya Naaz Joshi, But She Won The  Miss World Diversity

जिसमे मिस यूनिवर्स डाइवर्सिटी 2020, मिस वर्ल्ड डाइवर्सिटी 2017, मिस रिपब्लिक इंटरनेशनल ब्यूटी एंबेसेडर और मिस यूनाइटेड नेशंस एंबेसेडर जैसे खिताब शामिल हैं।
साल 2013 में नाज ने ऑपरेशन के जरिए अपने जेंडर को बदलवाया था। उसके बाद वो मॉडलिंग की दुनिया में पहुंची। नाज अपने जैसी महिलाओं को समाज में सम्मान दिलाना चाहती हैं। नाज नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ फैशन टेक्नोलॉजी से ग्रेजुएट हैं। नाज दिल्ली के मालवीय नगर में पैदा हुई। सेक्स चेंज ऑपरेशन से पहले उनका नाम ऐयाज नाज जोशी था।

 

Related posts

रतनपुर में मां महामाया के दर्शन कर की पूजा-अर्चना

newindianews

राष्ट्रीय रामायण महोत्सव का मुख्य मंच रामायण के अरण्य कांड की थीम पर सजा

newindianews

फिल्म पठान का धांसू लुक जारी करके YRF ने बॉलीवुड में शाहरुख खान का शानदार 30 साल पूरे करने को सेलिब्रेट किया

newindianews

Leave a Comment