New India News
मनोरंजन

क्या वाकई में ऋतिक रोशन के लिए बेजान दारूवाला की भविष्यवाणी सही होने जा रही है।

Newindianews/Delhi: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर जबरदस्त सुर्खियों में हैं। एक्टर, फिल्म ‘कारवां’ फेम एक्ट्रेस सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। ऋतिक और सबा हाल ही में पेरिस में छुट्टियां बिताकर वापस लौटे हैं। इसी बीच दोनों की शादी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो, दोनों जल्द ही सात फेरे लेकर अपने रिश्ते को नया नाम देने जा रहे हैं।

खबरों अनुसार क्योंकि जब ऋतिक रोशन ने अपनी पहली पत्नी सुजैन खान से तलाक लेने का फैसला किया था तब जाने-माने ज्योतिषी बेजान दारूवाला ने भविष्यवाणी की थी कि ऋतिक की कुंडली में दो शादियां लिखी हैं। उस समय भी इस भविष्यवाणी को लेकर एक्टर खूब चर्चाओं में थे। ऐसे में अब देखना होगा कि क्या वाकई में ऋतिक रोशन के लिए बेजान दारूवाला की भविष्यवाणी सही होने जा रही है।

जानकारी के लिए बता दें कि सबा और ऋतिक हाल ही में करण जौहर (Karan Johar) के 50वें बर्थडे पर भी साथ-साथ पहुंचे थे। इसके बाद से इनके सीरियस रिलेशन में होने की बात ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया था। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जाता है कि ऋतिक सबा को लेकर काफी सीरियस है। हाल ही में सबा एक्टर के घर फैमिली लंच पर भी स्पॉट की गई थी।ऋतिक रोशन के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्टर आखिरी बार ‘वॉर’ फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में उनके अलावा टाइगर श्रॉफ और वाणी कपूर भी थे। अब वो ‘फाइटर’ फिल्म में एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और सैफ अली खान के साथ नजर आएंगे। बता दें कि यह साउथ फिल्म ‘विक्रम वेधा’ की हिंदी रीमेक है

Related posts

महंगे इलाज से मिली मुक्ति: माँ पद्मावती हॉस्पिटल का महा-शिविर ग्रामीणों के लिए बना वरदान

newindianews

ऋतिक रोशन की बहन पशमीना रोशन बहुत जल्द बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं. अपने उन दिनों की बात की अपने जब वे डिप्रेशन से जूझ रही थीं.

newindianews

शाहरुख खान को पहली बार मिला नेशनल अवॉर्ड, ‘जवान’ के लिए

newindianews

Leave a Comment