New India News
राजनीति

शराब वाले मामले में मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा मेरी को बातों को तोड़-मोड़ कर प्रस्तुत किया जा रहा है

Newindianews/Raipur रायपुर, 14 अक्टूबर। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती अनिला भेंड़िया ने कहा है कि एक कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित करते हुए उनके द्वारा कही गई बातों को राजनीतिक शरारत के साथ तोड़-मरोड़ कर प्रस्तुत करने की कोशिश की जा रही है।

श्रीमती भेंड़िया ने कहा कि जिन लोगों को शराब की लत लग चुकी है उनसे मैंने छत्तीसगढ़ी में कहा- “आप लोग थोड़ा पीना-खाना कम कर दें, क्योंकि हमारी मां-बहनों को घर चलाना होता है, गृहस्थी चलानी होती है, बच्चे पालने होते हैं, इन सब परिस्थितियों में उन्हें बहुत मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ती है।” मेरी बातों का अर्थ यही था कि शराब की लत अच्छी नहीं होती, इससे मुक्ति पानी चाहिए। शराब पीकर घर के लोगों को प्रताड़ित करना भी अच्छी बात नहीं है।”

Related posts

डीएमएफ मद की राशि खनन से प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष प्रभावित जिलों के साथ ही नवगठित जिलों में प्राथमिकता के साथ की जाएगी आवंटित: मुख्यमंत्री श्री बघेल

newindianews

पीएम मोदी की सुरक्षा में चूक के आरोपों पर बोले चन्नी ‘ये पंजाबियत को बदनाम करने की साजिश’,

newindianews

सिरतुन्‍नबी कमेटी इंसाफ, अमन और सेवा का पैग़ाम लेकर आगे बढ़ेगी: सोहेल सेठी

newindianews

Leave a Comment