New India News
नवा छत्तीसगढ़राजनीति

जगदलपुर :राज्यपाल सुश्री उइके का किया गया आत्मीय स्वागत

Newindianews/CG राज्यपाल सुश्री अनुसूईया उइके अपने चार दिवसीय बस्तर प्रवास के लिए जगदलपुर पहुंचने पर स्थानीय मां दंतेश्वरी एयरपोर्ट में आत्मीय स्वागत किया गया।
एयरपोर्ट में कमिश्नर श्री श्याम धावड़े, प्रभारी आईजी श्री ओपी पाल, शहीद महेन्द्र कर्मा बस्तर विश्वविद्यालय के कुलपति श्री मनोज कुमार श्रीवास्तव, कलेक्टर श्री चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री जितेन्द्र मीणा सहित अन्य अधिकारियों ने राज्यपाल सुश्री उइके का आत्मीय स्वागत किया।
राज्यपाल के निर्धारित कार्यक्रम अनुसार 22 सितम्बर को धरमपुरा स्थित सैनिक कल्याण बोर्ड के कार्यक्रम और संध्या काल में मोतीपारा स्थित महावीर भवन में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। 23 सितम्बर को राज्यपाल कोंडागांव जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। 24 सितम्बर को जगदलपुर से नियमित विमान सेवा से रायपुर के लिए रवाना होंगी।

Related posts

श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद ने वित्तीय अनियमितता को गंभीरता से लेते हुए 3 सदस्यों की जाँच समिति गठित की

newindianews

भाजपा नेता कुंठा के शिकार हैं, मनोचिकित्सक की सलाह लें- सुशील आनंद शुक्ला

newindianews

Leave a Comment