New India News
देश-विदेशराजनीति

गोरखपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रैली को किया संबोधित, योगी आदित्यनाथ को कहा- ‘बुलडोजरनाथ’

Newindianews/UP आगामी विधानसभा चुनाव के जरिए उत्तर प्रदेश की सत्ता् के करीब पहुंचने के लिए कांग्रेस ने पूरी ताकत झोंक दी है। आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सीएम योगी के गढ़ गोरखपुर पहुंची हैं। उनसे पहले छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश सिंह बघेल ने भी सीएम योगी पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें ‘बुलडोजरनाथ’ बता दिया। उन्होंने कहा कि नाथ संप्रदाय में तो गरीब, वंचित, किसान, मज़दूर को गले लगाने की परंपरा है लेकिन योगी आदित्यनाथ जी आपको क्या हो गया कि आप गरीबों के घर में बुलडोजर चलाने लगे? आप योगी आदित्यनाथ हैं या बुलडोजर नाथ हैं? राजनीति के जानकारों का कहना है कि कड़ी भाषा का इस्‍तेमाल कर बघेल की कोशिश चुनावी शोर में मीडिया और मतदाताओं का ज्‍यादा से ज्‍यादा ध्‍यान खींचने की है ताकि वे नाम का इस्‍तेमाल पार्टी के समीकरणों को दुरुस्‍त करने में कर सकें। सीएम बघेल को कांग्रेस ने यूपी विधानसभा चुनाव का वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। पिछले कुछ दिनों से उन्होंने उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को जिताने के लिए तन-मन-धन झोंक दिया है। प्रियंका की प्रतिज्ञा रैली से पहले गोरखपुर में भी जिस तरह बघेल के बड़े-बड़े पोस्ट्र और होर्डिंग लगे हैं और उन्हें पिछड़ा वर्ग के हितों का संरक्षक बताया जा रहा है उससे स्पष्ट है कि उत्तर प्रदेश की जातीय समीकरणों वाली राजनीति में कांग्रेस भी अपना गणित दुरुस्त करने में जुट गई है।

Related posts

उपसचिव सुश्री प्रजापति ने सूरजपुर जिले में किया गौठानों का निरीक्षण

newindianews

“ब्यूटी आइकॉन इंडिया अवॉर्ड सीजन-6” में देश-विदेश की हस्तियों को मिला सम्मान

newindianews

अमित जोगी ने पाटन से भरा नामांकन, कहा- ये चुनाव ‘भूपेश’ नही ‘भ्रष्टाचार’ के विरुद्ध है

newindianews

Leave a Comment