Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
छत्तीसगढ़ विधानसभा का तेरहवां सत्र आगामी 7 मार्च होगा से प्रारंभ - New India News
New India News
देश-विदेशराजनीति

छत्तीसगढ़ विधानसभा का तेरहवां सत्र आगामी 7 मार्च होगा से प्रारंभ

Newindianews/Raipur छत्तीसगढ़ की पंचम विधानसभा का तेरहवां सत्र (बजट सत्र) आगामी 7 मार्च से प्रारंभ होगा, जो 25 मार्च तक चलेगा. सत्र के दौरान कुल 13 बैठकें होंगी. सत्र को लेकर सत्ता पक्ष और विपक्ष के विधायकों ने शुक्रवार तक की स्थिति में कुल 1200 सवाल लगाए. इसमें 537 तारांकित, 494 अतारांकित सवाल ऑनलाइन. संभावना जताई जा रही है कि इस बार 11 मार्च को बजट पेश हो सकता है और 80 अतारांकित सवाल ऑफलाइन लगाए गए हैं.

मालूम हो कि सत्र की शुरुआत राज्यपाल के अभिभाषण से होगी और धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी. इसके अलावा सत्र के दौरान आधा दर्जन अधिक विधेयक भी पेश होंगे. सिर्फ 89 तारांकित सवाल है. बजट एक लाख करोड़ रुपए के आसपास रहने का अनुमान है. इसके अलावा मदनवाड़ा, ताड़मेटला न्यायिक जांच आयोग की रिपोर्ट भी विधानसभा में पेश की जा सकती है.

सूत्रों के अनुसार दोनों आयोग की रिपोर्ट को कैबिनेट की बैठक में रखा गया था और कैबिनेट ने अनुमोदन सत्र के दौरान कुल 13 बैठकें होंगी बजट सत्र में पहली बार कुल 13 बैठकें होंगी. सत्र के पहले दिन दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी. छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र में पहली बार कुल 13 बैठकें होगी.

बजट सत्र के दौरान 12, 13, 19, 20 मार्च को शनिवार-रविवार का अवकाश रहेगा. जबकि 17 मार्च को बैठक नहीं होगी. इसी तरह 18 मार्च को होली के चलते अवकाश घोषित रहेगा. इस तरह सत्र के दौरान कुल 6 दिन अवकाश रखा गया है.

बाहरी व्यक्ति का प्रवेश प्रतिबंधित

सत्र के दौरान इस बार भी कोरोना संक्रमण के मद्देनजर बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा. बजट सत्र में भी आम लोगों के लिए दर्शक दीर्घा बंद रहेगी. मंत्री-स्टाफ के अलावा कवरेज के लिए मीडिया को ही प्रवेश की अनुमति रहेगी. लिहाजा जांच आयोग की रिपोर्ट पर सदन में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच गरमागरम बह की संभावना है.

Related posts

तालिबान ने पाकिस्तान को डूरंड लाइन को लेकर दी चुनौती…

newindianews

भाजपा के चुनावी अभियान को करीब से देख रहे हैं विदेशों से आए राजनयिक

newindianews

फिर जलवा बिखेरेंगे छत्तीसगढ़ी फिल्मों के सुपरस्टार करण खान

newindianews

Leave a Comment