New India News
देश-विदेशराजनीति

रायपुर की महापौर श्रीमती मीनल चौबे इज़राइल दौरे पर

Newindainws/CG रायपुर नगर निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे एक आधिकारिक शिष्टमंडल के साथ इज़राइल रवाना हुई हैं। यह दौरा शहरी विकास, जल प्रबंधन और स्मार्ट सिटी परियोजनाओं में इज़राइल की उन्नत तकनीकों और नवाचारों को समझने और अध्ययन करने के उद्देश्य से किया गया है।

महापौर मीनल चौबे इज़राइल में आयोजित “Muni World 2025 International Conference and Expo” में भाग लेंगी, जहाँ दुनिया भर से नगर प्रशासक, नीति-निर्माता और शहरी विशेषज्ञ एक मंच पर आकर नगरीय जीवन से जुड़ी चुनौतियों, नवाचारों और समाधान पर मंथन कर रहे हैं।

यह यात्रा इज़राइली विदेश मंत्रालय के आमंत्रण पर हो रही है और संपूर्ण यात्रा व्यय इज़राइल सरकार द्वारा वहन किया गया है, जो भारत और इज़राइल के बीच मजबूत होते कूटनीतिक और शहरी सहयोग का परिचायक है।

दौरे से पहले महापौर श्रीमती चौबे ने नई दिल्ली में विदेश मंत्रालय के सचिव श्री अरुण कुमार चटर्जी से शिष्टाचार भेंट की, जहाँ उन्हें इज़राइल में होने वाले कार्यक्रमों और तकनीकी विषयों की जानकारी दी गई।

इज़राइल पहुंचने पर उनकी मुलाकात भारत के राजदूत श्री जे. पी. सिंह से हुई। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का शुभकामना संदेश भी उन्हें सौंपा गया। चर्चा में भारत-इज़राइल संबंधों को सशक्त करने, द्विपक्षीय सहयोग और नगरीय विकास में साझा संभावनाओं पर विशेष बातचीत हुई।

इस दौरे से रायपुर नगर निगम को वैश्विक स्तर पर नगरीय प्रबंधन और नवाचारों का अनुभव मिलेगा, जो स्थानीय प्रशासन के कार्यों को और अधिक प्रभावशाली बनाने की दिशा में प्रेरक सिद्ध होगा।

Related posts

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव शादी के बंधन में बंधे देखें PHOTOS

newindianews

ब्रह्मास्त्र ने पार किए 100 करोड़, तीसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर धूम रही है

newindianews

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पारंपरिक खुमरी पहनाकर स्वागत किया गया, मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा

newindianews

Leave a Comment