New India News
Otherदेश-विदेशनवा छत्तीसगढ़

देवरीखुर्द पंचायत के सभी 480 घरों में पहुंचना शुरू हुआ नल से शुद्ध पेयजल

जल जीवन मिशन

newindaienws/CG जल जीवन मिशन के तहत जिले में हर घर नल से जल पहुंचाने के मुहिम में पेण्ड्रा विकासखण्ड के देवरीखुर्द पंचायत के सभी 480 घरों में नल से शुद्ध पेयजल प्रदाय प्रारंभ कर दिया गया है। इस योजना का निर्माण लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा 1 करोड़ 93 लाख 86 हजार रूपए की लागत से की गई है। नल से जल मिलने पर देवरीखुर्द निवासी श्रीमती लीला बाई पोर्ते अपनी खुशी का इजहार करते हुए बताई कि पहले उन्हें दूर पैदल चलकर पानी लाना पड़ता था, इससे परेशानी होती थी। अब घर पर ही नल से पानी मिलने की सुविधा से मैं बहुत खुश हूं। योजना के संचालन एवं संधारण के लिए ग्राम पंचायत को हस्तातंरण कर दिया गया है। साथ ही ग्रामवासियों से जल संरक्षण एवं जल संवर्धन के तहत पानी का सीमित मात्रा में उपयोग, जल बचाव, किचन गार्डन जैसे विषयों पर चर्चा उन्हें जागरूक किया गया।

Related posts

रमन सिंह सहित उनके घूसखोर मंत्रियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो

newindianews

Gold Price Today: सोने का भाव 1.10 लाख रुपये के ऑल टाइम हाई पर, क्या अभी खरीदना फायदेमंद रहेगा ?

newindianews

मुख्यमंत्री से रायगढ़ इस्पात उद्योग संघ के पदाधिकारियों ने की सौजन्य मुलाकात

newindianews

Leave a Comment