New India News
नवा छत्तीसगढ़राजनीति

रायपुर दक्षिण उपचुनाव : BJP से सुनील सोनी और कांग्रेस से आकश शर्मा ने भरा नामांकन

Newindainews/CG रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा से सुनील सोनी और कांग्रेस से आकाश शर्मा ने नामांकन दाखिल करने पहुंचे। दोनों ही प्रत्याशियों ने शुभ मुहूर्त में अपना नामांकन पर्चा भरा है। दोनों प्रत्याशियों का जब आमना-सामना हुआ तो कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा ने पूर्व विधायक बृजमोहन अग्रवाल और भाजपा से विधायक प्रत्याशी सुनील सोनी का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

मीडिया की खबरों के अनुसार आज शुभ मुहूर्त है जिसकी वजह से दोनों प्रत्याशियों ने अपने नामांकन का एक-एक सेट भरा है। अब दोनों ही प्रत्याशी आकाश शर्मा (Raipur South by-election) कल यानी 24 अक्टूबर को कांग्रेस नेताओं के साथ नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वहीं भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी 25 अक्टूबर को भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, कार्यकर्ताओं के साथ नामांकन रैली निकालकर फिर से नामांकन दाखिल करेंगे।

13 नवंबर को मतदान, 23 नवंबर को मतगणना

बता दें कि भाजपा विधायक बृजमोहन अग्रवाल के सांसद चुने जाने के बाद रायपुर दक्षिण सीट खाली हुई है। इस सीट पर मतदान 13 नवंबर को होगा और मतगणना 23 नवंबर को। केंद्रीय चुनाव आयोग ने 15 अक्टूबर को उप चुनाव की घोषणा की थी।

वहीं, कांग्रेस ने आकाश शर्मा को उम्मीदवार घोषित किया है, जिसके बाद दूसरे दावेदार जैसे प्रमोद दुबे, एजाज ढेबर और कन्हैया अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष की बैठक से दूरी बना ली है।

Related posts

नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. डहरिया ने जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों से की मुलाकात

newindianews

नागरिकों की आशा एवं आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करेगी शहर की नई सरकार : श्री अरुण साव

newindianews

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने किसान मोहन के घर कांसे की थाली में छत्तीसगढ़ का पारम्परिक भोजन किया।

newindianews

Leave a Comment