New India News
Otherदेश-विदेश

साय सरकार ने गौ धाम की बनाई विस्तृत कार्य योजना, नगरीय प्रशासन विभाग जारी करेगा दिशा-निर्देश : उप मुख्यमंत्री अरुण साव

Newindainews/CG उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि राज्य सरकार ने गौ धाम योजना को लेकर विस्तृत कार्य योजना तैयार कर ली है। उन्होंने बताया कि, सड़क पर घूमने वाले पशुओं को रोकने के लिए कांजी हाउस एवं अन्य सुरक्षित स्थलों का उपयोग किया जाएगा। इसके लिए नगरीय प्रशासन विभाग जल्द ही स्पष्ट दिशा-निर्देश जारी करेगा।

श्री साव ने जानकारी दी कि पुराने कांजी हाउस का उपयोग किया जाएगा। साथ ही, अन्य पुराने स्थलों की सूची मंगवाई गई है और उनका वेरिफिकेशन किया जा रहा है कि वहां कौन-कौन सी सुविधाएं मौजूद हैं और किनकी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सरकार की यह कार्ययोजना जल्द ही धरातल पर दिखाई देगी और आने वाले समय में आवारा पशुओं की समस्या का समाधान हो जाएगा।

कांग्रेस पर साधा निशाना

उप मुख्यमंत्री साव ने इस दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस में चल रही आंतरिक खींचतान पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि, “कांग्रेस में कलह कोई नई बात नहीं है। इनके नेता हमेशा आपस में उलझते रहते हैं और यह झगड़े कभी खत्म होने वाले नहीं हैं। इसी वजह से पार्टी जनता और कार्यकर्ताओं का विश्वास खो चुकी है।”

उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस को ही अपने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर भरोसा नहीं रहा। उनके नेतृत्व में ही कांग्रेस को लोकसभा और विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा। श्री साव ने तंज कसते हुए कहा कि जब जनता और कांग्रेस पार्टी ही भूपेश बघेल पर भरोसा नहीं कर पा रही है, तो रविन्द्र चौबे के भरोसे कांग्रेस से कुछ होने वाला नहीं है।

Related posts

छत्तीसगढ़ वुडबॉल टीम ने जीता काँस्य पदक,SRU के विपुल कुमार दास और श्रवन साहू ने भी दिखाया अपना दमखम

newindianews

चुनाव आयोग पर राहुल गांधी का बड़ा आरोप: ‘भाजपा के साथ मिलकर हुई वोट चोरी’, महाराष्ट्र में 1 करोड़ फर्जी वोटर जोड़े गए

newindianews

मुक बधिर बच्चो संग मनाया छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष का जन्मदिन

newindianews

Leave a Comment