Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
छत्तीसगढ़ वुडबॉल टीम ने जीता काँस्य पदक,SRU के विपुल कुमार दास और श्रवन साहू ने भी दिखाया अपना दमखम - New India News
New India News
खेलदेश-विदेश

छत्तीसगढ़ वुडबॉल टीम ने जीता काँस्य पदक,SRU के विपुल कुमार दास और श्रवन साहू ने भी दिखाया अपना दमखम

Newindianews/CG भारतीय वुडबॉल एसोसिएशन एवं महाराष्ट्र वुडबॉल संघ के तत्वधान में दिनांक 12 जनवरी से 15 जनवरी 2022 के मध्य नेशनल वुडबॉल विंटर लीग का आयोजन ग्रैंड महाराज लॉन एवं रिसोर्ट नागपुर मे किया गया।

इस लिग में भारत वर्ष से 10 राज्यो की बॉयज़ एंड गर्ल्स की टीमों ने भाग लिया। जहाँ छत्तीसगढ़ के टीम के खिलाड़ियों ने भी भाग लिया और अपने सर्वश्रेष्ठ स्तर के खेल का प्रदर्शन कर प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल कर अपना परचम लहराया।

इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम ने टीम इवेंट में भाग लिया और 5 पॉइंट से झारखंड से कड़ी मुक़ाबला में हारकर कांस्य पदक जीता टीम में जिसमें जितेंद्र पटेल,विपुल कुमार दास, सजन कुमार साहू,श्रृंगी शर्मा, श्रवन कुमार साहू, विनोद नायक, आनंद कुमार तथा रोशन साहु टीम में थे।

इस टीम में श्री रावतपुरा सरकार यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व फार्मेसी संकाय के छात्र विपुल कुमार दास एवं श्रवन साहू कर रहे थे। ज्ञात हो कि ये दोनों मेधावी छात्र इससे पूर्व भी अखिल भारतीय अन्तर्विश्वविद्यालयीन प्रतिस्पर्धा में भी अपने कौशल दिखा चुके है किन्तु उस प्रतियोगिता में इन्हें पदक से वंचित रहना पड़ा था। किन्तु इन्होंने हार न मानकर पुनः मेहनत और कठिन परिश्रम किया जिसके परिणाम स्वरूप इन्होने काँस्य पदक पर कब्ज़ा किया।

छत्तीसगढ़ टीम की इस उपलब्धि पर टीम के कोच श्री सजन साहू,छत्तीसगढ़ वुडबॉल संघ के संरक्षक श्री विजय बघेल जी अध्यक्ष श्री डी सी पटेल उपाध्यक्ष श्री दीपक कुमार अग्रवाल सचिव श्री जितेन्द्र कुमार पटेल जी ने टीम को बधाई प्रेषित कि है एवं टीम के उज्वल भविष्य की कामना की

Related posts

मुख्यमंत्री को छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के वार्षिक अधिवेशन में शामिल होने का मिला न्योता

newindianews

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने मिलेट्स से बने व्यंजनों को बढ़ावा देने विधायकों को कराया लंच

newindianews

बीजापुर : धुर नक्सली क्षेत्र में पहुंचे विधायक कलेक्टर एवं एसपी

newindianews

Leave a Comment