New India News
देश-विदेशमनोरंजन

मर्डर मामले में SRK के फाउंडेशन ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए सामने आई

पीड़ित परिवार की मदद के लिए द मीर फाउंडेशन सामने आई है. मीर फाउंडेशन शाहरुख खान के पिता के नाम पर चलाई जाने वाली संस्था है. फाउंडेशन ने पीड़ित परिवार को कितने पैसे की मदद की है, इसका कोई खुलासा नहीं किया गया है.

खबरों के अनुसार  दिल्ली के कंझावला इलाके में कार से हुई हत्या मामले में अब पीड़ित परिवार की मदद के लिए लोग सामने आने लगे हैं. इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के फाउंडेशन ने भी पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद देने का फैसला किया है. बता दें 1 जनवरी तड़के कार से घसीटे जाने की वजह से 20 वर्षीय अंजली की मौत हो गई थी. इस मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है. जबकि मामले को लेकर अभी भी जांच जारी है.

अब पीड़ित परिवार की मदद के लिए द मीर फाउंडेशन सामने आई है. मीर फाउंडेशन शाहरुख खान के पिता के नाम पर चलाई जाने वाली संस्था है. फाउंडेशन ने पीड़ित परिवार को कितने पैसे की मदद की है, इसका कोई खुलासा नहीं किया गया है. हालांकि, फाउंडेशन की तरफ कहा गया है ये मदद पीड़ित परिवार के लिए है,खास तौर पर अंजली की मां के लिए. ये मदद जमीनी स्तर पर काफी मददगार साबित होगी और इससे महिलाओं को सशक्त करने में भी मदद मिलेगी.

SRK के फाउंडेशन से पहले दिल्ली सरकार ने भी पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये की मदद करने का ऐलान किया था. खुद सीएम केजरीवाल ने पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये मदद के तौर पर देने की बात कही है. इसके अलावा दिल्ली सरकार के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने पीड़ित परिवार के किसी एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का भी फैसला किया था.

Related posts

व्यापारियों के नववर्ष मिलन समारोहों मे ज़ोन अध्यक्ष बंटी होरा ने स्वच्छता को लेकर की अपील…

newindianews

छत्तीसगढ़ की बेटी ज्ञानेश्वरी यादव ने जूनियर वर्ल्ड वेटलिफ्टिंग चैंपियनशिप में जीते तीन रजत पदक

newindianews

मणिरत्नम की वो फ़िल्म जिसने बॉक्स ऑफ़िस पर चलाया जादू

newindianews

Leave a Comment