Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
आदिवासी आरक्षण के लिये विधानसभा के विशेष सत्र का स्वागत - कांग्रेस - New India News
New India News
Other

आदिवासी आरक्षण के लिये विधानसभा के विशेष सत्र का स्वागत – कांग्रेस

Newindinews/Raipur आदिवासी समाज के आरक्षण के लिये विधानसभा का विशेष सत्र बुलाये जाने का कांग्रेस ने स्वागत किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस सरकार के इस कदम से साफ हो गया कि कांग्रेस आदिवासी समाज को उनका आरक्षण देने के लिये प्रतिबद्ध है और भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार की बदनीयती और लापरवाही के कारण हाईकोर्ट में आदिवासी समाज का आरक्षण कम हुआ है और आदिवासी समाज का 32 प्रतिशत आरक्षण बहाल करने कांग्रेस सरकार प्रयास कर रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि आरक्षण की कटौती को लेकर भाजपा के द्वारा किये गये चक्का जाम की नौटंकी को जनता और आदिवासी समाज ने नकार दिया। प्रदेश में कही भी चक्का जाम सफल नहीं हुआ। लोग समझ चुके है कि रमन सरकार की लापरवाही ओर बदनीयती के कारण ही होईकोर्ट में आरक्षण कम हुआ है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि भाजपा की बदनीयती के कारण ही यह अप्रिय स्थिति निर्मित हुई है। आरक्षण को बढ़ाने का निर्णय हुआ उसी समय सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार राज्य सरकार को अदालत के सामने आरक्षण को 50 प्रतिशत से अधिक बढ़ाने की विशेष परिस्थितियों और कारण को बताना था। तत्कालीन रमन सरकार अपने इस दायित्व का सही ढंग से निर्वहन नहीं कर पायी। 2012 में बिलासपुर उच्च न्यायालय में 58 प्रतिशत आरक्षण के खिलाफ याचिका दायर हुई तब भी रमन सरकार ने सही ढंग से उन विशेष कारणों को प्रस्तुत नहीं किया जिसके कारण राज्य में आरक्षण को 50 प्रतिशत से बढ़ाकर 58 प्रतिशत किया गया। आरक्षण को बढ़ाने के लिये तत्कालीन सरकार ने तत्कालीन गृहमंत्री ननकी राम कंवर की अध्यक्षता में मंत्री मंडलीय समिति का भी गठन किया था। मुख्य सचिव की अध्यक्षता में भी कमेटी बनाई गयी थी। रमन सरकार ने उसकी अनुशंसा को भी अदालत के समक्ष प्रस्तुत नहीं किया जिसका परिणाम है कि अदालत ने 58 प्रतिशत आरक्षण के फैसले को रद्द कर दिया। रमन सरकार की बदनीयती से यह स्थिति बनी है।

Related posts

छत्तीसगढ़ के ताकतवर अफसर रहे अमन सिंह को फिर मिली अडानी ग्रुप में मिली बड़ी जिम्मेदारी

newindianews

कार्यों में पारदर्शिता हो, योजनाओं का क्रियान्वयन और कार्यों की मॉनटरिंग बारिकी से करें : श्री भूपेश बघेल

newindianews

हमारा काम वापस नहीं मिलता तो हमें मजबूर होकर उग्र आंदोलन करना पड़ेगा : CG प्रदेश महिला स्व सहायता समूह

newindianews

Leave a Comment