New India News
Other

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया

Newindianews/Raipur मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और देश के पूर्व रक्षा मंत्री श्री मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अपने शोक संदेश में कहा है कि समाजवादी नेता और उत्तर प्रदेश के धरती पुत्र मुलायम सिंह यादव ‘नेता जी‘ के निधन का समाचार भारतीय  लोकतांत्रिक नींव के एक पत्थर के ढह जाने जैसा है। यूपी के मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री के रूप में उन्होंने जनता की सेवा की, वे आजीवन साम्प्रदायिकता के खिलाफ खड़े रहे। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्री मुलायम सिंह यादव के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। 

 

Related posts

रायपुर शहर कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद की दौड़ में शरीक रईस खान का नाम सबसे आगे, युवाओं के बीच चर्चा तेज

newindianews

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग ने जारी की प्रदेश कार्यकारिणी की सूची

newindianews

छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों के उन्नयन एवं चौड़ीकरण के 18 कार्यों के लिए भारत सरकार द्वारा 3289 करोड़ रुपए का प्रावधान

newindianews

Leave a Comment