Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
पूर्वी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न - New India News
New India News
नवा छत्तीसगढ़राजनीति

पूर्वी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति की बैठक सम्पन्न

वर्चुअल बैठक में छत्तीसगढ़ सहित बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा राज्यों के पुलिस महानिदेशक हुए शामिल

Newindianews/Raipur: छत्तीसगढ़ पुलिस मुख्यालय, नवा-रायपुर में आज पूर्वी क्षेत्रीय पुलिस समन्वय समिति (ERPCC) की बैठक वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से सम्पन्न हुई। बैठक में समिति के सदस्य राज्य बिहार, झारखण्ड, पश्चिम बंगाल, ओड़िशा एव छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक एवं नक्सल विरोधी अभियान, क्राईम एवं इंटेलीजेन्स से सम्बन्धित वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित हुए। बैठक में अन्तर्राज्यीय समन्वय, अन्तर्राज्यीय सीमाओं पर संयुक्त नक्सल विरोधी अभियानों का संचालन, सुरक्षा विहीन क्षेत्रों में नवीन केम्पों की स्थापना, आसूचनाओं का आदान-प्रदान, मादक पदार्थाे की स्मगलिंग एवं अन्तर्राज्यीय गिरोहांे पर प्रभावी कार्यवाही के सम्बन्ध में चर्चा की गई।
छत्तीसगढ़ की ओर से पुलिस महानिदेशक श्री अशोक जुनेजा, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, नक्सल अभियान/विआशा श्री विवेकानन्द, पुलिस महानिरीक्षक, इंटेलीजेन्स श्री आनन्द छाबड़ा, उप पुलिस महानिरीक्षक, विशेष आसूचना शाखा श्री आर.एन.दाश, उप पुलिस महानिरीक्षक नक्सल अभियान श्री के. एल. ध्रुव बैठक में सम्मिलित हुए।

 

Related posts

सचिन पायलट बनाए गए छग पीसीसी के नए प्रभारी, पार्षद बंटी होरा, कामरान अंसारी ने किया दिल से स्वागत

newindianews

रायपुर : निःशुल्क नियमित योगाभ्यास केंद्र का संचालन अब दुर्ग में भी

newindianews

स्कूली बच्चों द्वारा तैयार लकड़ी की नेम प्लेट और पोट्रेट उपहार में पाकर मुख्यमंत्री श्री साय ने जताई खुशी

newindianews

Leave a Comment