New India News
नवा छत्तीसगढ़

कलेक्टर की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक

Newindianews/Raipur जल जीवन मिशन के तहत जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक आज कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के महानदी सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिसमें उन्होंने रेट्रोफिटिंग जलप्रदाय योजना, सिंगल विलेज पेयजल योजना की कार्य-प्रगति की जानकारी ली। बैठक में तकनीकी स्वीकृति प्राप्त 02 रेट्रोफिटिंग योजनाओं एवं जल जीवन मिशन अंतर्गत 09 सिंगल विलेज योजनाओं के लिए आमंत्रित ऑनलाइन निविदावार प्राप्त न्यूनतम दरों का अनुमोदन किया गया। इस अवसर पर जिला जल एवं स्वच्छता मिशन के कार्यपालन अभियंता श्री एस.के. धकाते सहित जिला स्तरीय वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित थे।

 

Related posts

उत्तर बस्तर कांकेर : हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने तिरंगा विक्रय स्टॉल का कलेक्टर ने किया शुभारंभ

newindianews

महासमुंद : गृह एवं प्रभारी मंत्री ने की विकास कार्यों की समीक्षा

newindianews

प्रभारी महामंत्री अमरजीत चावला ने छत्तीसगढ़ प्रदेश इंटक पर जारी की सुचना

newindianews

Leave a Comment