New India News
नवा छत्तीसगढ़

बिलासपुर: भारी बारिश से हुई फसल एवं मकान क्षति का सर्वे कर जल्द मुआवजा प्रकरण तैयार करें – कलेक्टर

जर्जर सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता से करवाने के निर्देश’
’कलेक्टर ने ली समय सीमा की बैठक’

Newindianews/Bilaspur : कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने जिले में अत्यधिक बारिश के कारण हुई फसल एवं मकान क्षति का सर्वे कर मुआवजा प्रकरण तैयार करने के निर्देश अधिकारियो को दिए हैं। समय सीमा की बैठक में कलेक्टर ने नगर निगम आयुक्त श्री अजय त्रिपाठी सहित जिले के सभी एसडीएम एवं तहसीलदार को प्रभावित इलाकों का दौरा कर जल्द से जल्द इस संबंध में कार्यवाही करने कहा है। कलेक्टर ने बारिश के कारण सड़कों को हुई क्षति का निरीक्षण कर जर्जर सड़कों की मरम्मत प्राथमिकता के साथ करने के निर्देश पीडब्ल्यूडी के अधिकारियो को दिए हैं। जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने बारिश के कारण जानहानि के मामलों में पीड़ितों को पूरी संवेदनशीलता के साथ तत्काल राहत दिलाने के लिए निर्देश दिए हैं। अत्यधिक बारिश और जल भराव के कारण जिले में जनहानि, पशु हानि, फसल क्षति, मकान क्षति का आंकलन कर पीड़ितों को भुगतान सर्वाेच्च प्राथमिकता करने से कहा है।

’राजस्व प्रकरणों का निराकरण तेजी से करें -’
कलेक्टर ने राजस्व प्रकरणों, अविवादित नामांतरण, विवादित नामांतरण, सीमांकन एवं बंटवारा, व्यपवर्तन, नक्शा-बंटाकन, डिजिटल हस्ताक्षर, खाता विभाजन, अभिलेख शुद्धता, नजूल आदि लंबित प्रकरणों की समीक्षा की। उन्होंने लंबित राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने के निर्देश दिये। उन्होंने पटवारी एवं तहसीलदारों को अपने-अपने मुख्यालयों में रहने और तत्परता से कार्य करने के लिए कहा।
इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने सी मार्ट, गोठानों में गोबर खरीदी, स्वामी आत्मानंद स्कूल योजना, धान के बदले अन्य फसल, वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, सुपोषण अभियान, राजीव गांधी आश्रय योजना, भूमिहीन कृषि मजदूर योजना आदि योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए समय-सीमा में लक्ष्य अनुरूप प्रगति लाने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
बैठक में जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती जयश्री जैन, वनमंडलाधिकारी श्री कुमार निशांत एडीएम, श्री राम अघारी कुरूवंशी, नगर निगम कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी सहित सभी विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Related posts

भाजपा सरकार राज्य की राजधानी सहित प्रदेश में अपराधों को रोकने में विफल – दीपक बैज

newindianews

“हमर छत्तीसगढ़” आसिफ इक़बाल की कलम से… अंक 26

newindianews

“हमर छत्तीसगढ़” आसिफ इक़बाल की कलम से…अंक 100

newindianews

Leave a Comment