New India News
देश-विदेशराजनीति

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मिसेस इंडिया 2022 की फर्स्ट-रनर-अप श्रीमती अर्चना वर्मा ने की सौजन्य मुलाकात

Newindianews/Raipur मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में मिसेस इंडिया 2022 की फर्स्ट-रनर-अप अर्चना वर्मा ने सौजन्य मुलाकात की। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि दिल्ली में 06 से 10 जुलाई के बीच आयोजित मिसेस इंडिया 2022 प्रतियोगिता में वह फर्स्ट रनर अप रहीं है। उन्होंने बताया कि वे पेशे से आईटी कंसल्टेंट हैं। कला के क्षेत्र में बचपन से ही रूचि होने के कारण वह अनेक सांस्कृतिक गतिविधियों में शामिल रही हैं। श्रीमती अर्चना ने बताया कि मिसेस इंडिया प्रतियोगिता में ट्रेडिशनल राउंड के दौरान उन्होंने छत्तीसगढ़ की संस्कृति एवं पारंपरिक वेष-भूषा को प्रदर्शित किया। जिसे आयोजकों सहित सभी ने सराहा। मुख्यमंत्री ने श्रीमती अर्चना वर्मा को उनकी उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर श्री टी.आर. वर्मा और श्री भीष्म कश्यप उपस्थित रहे।

Related posts

12 जाति समूहों के लोगो को अनुसूचित जनजाति में शामिल किये जाने का स्वागत – कांग्रेस

newindianews

रायपुर महापौर एजाज ढेबर ने घर घर जा के लोगो से की अपील सूखा व गीला कचरा अलग कर सफाई मित्र को डस्टबिन मे दे…

newindianews

पोप फ्रांसिस की टोपी खींचने लगा ये मासूम बच्चा

newindianews

Leave a Comment