New India News
नवा छत्तीसगढ़राजनीति

मोदी सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। – मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

Newindianews/Raipur: कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी की प्रवर्तन निदेशालय-ED में पेशी का दिल्ली से रायपुर तक तीखा विरोध हुआ है। रायपुर में कांग्रेस ने ED के स्थानीय दफ्तर का घेराव कर दिया। इसमें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तक शामिल हुए। उधर दिल्ली में प्रदर्शन करते हुए प्रदेश के सांसदों-विधायकों ने भी गिरफ्तारी दी है।

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की अगुवाई में हजारो नेता-कार्यकर्ता सुबह 11 बजे से ही रायपुर के पुजारी पार्क स्थित ED दफ्तर के सामने पहुंच गए थे। बरसात की स्थिति को देखते हुए पार्टी ने यहां वॉटरप्रूफ पंडाल लगवाया था। प्रदेश के दूसरे जिलों से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के यहां पहुंचने से भीड़ पंडाल की क्षमता से बाहर हो गई। इस भीड़ में ब्लाक अध्यक्ष, ब्लाक पदाधिकारी, वार्ड पदाधिकारी, जिला पदाधिकारी, पार्षद, पंचायत पदाधिकारी, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, नगर पंचायत, नगर पालिका के पंचायतों के निर्वाचित पदाधिकारी भी शामिल थे।

विधानसभा का प्रश्नकाल खत्म होने के बाद कांग्रेस विधायक भी एक-एककर यहां पहुंचने लगे। उसके बाद मंच भर गया। दोपहर बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और दूसरे मंत्री भी मंच पर पहुंच गए। इस दौरान वक्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा गया, मोदी सरकार केंद्रीय जांच एजेंसियों का दुरुपयोग कर विपक्ष की आवाज को दबाना चाहती है। सोनिया गांधी को एक गलत मामले में फंसाने की कोशिश हो रही है। एक बीमार और बुजुर्ग राष्ट्रीय नेता को जांच एजेंसियों से पूछताछ के नाम पर परेशान किया जा रहा है।
—

Related posts

बलौदाबाजार : सुपोषण की ओर बढ़ता बलौदाबाजार-भाटापारा

newindianews

राष्ट्रीय स्तर पर फिर सम्मानित हुआ छत्तीसगढ़ : दिव्यांगजनों के कल्याण के उत्कृष्ट कार्यों के लिए छत्तीसगढ़ को मिले तीन राष्ट्रीय पुरस्कार

newindianews

CM भूपेश बघेल ने शिमला से इन 10 गारंटियों को लांच किया

newindianews

Leave a Comment