Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 60

Warning: Trying to access array offset on value of type null in /home/u969210570/domains/newindianews.in/public_html/wp-content/plugins/ultimate-ads-manager/includes/common.php on line 62
स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के प्रदेश के सभी गोदामों में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की गई - New India News
New India News
नवा छत्तीसगढ़

स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के प्रदेश के सभी गोदामों में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की गई

Newindianews/Raipur : छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा ने आज नवा रायपुर स्थित मुख्यालय में आज पूरे प्रदेश के नोडल अधिकारियों की बैठक ली। बैठक में प्रदेश के सभी गोदामों में उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की गई। बारिश के मौसम में गोदामों में अनाज के सुरक्षित भंडारण की व्यवस्थाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक के प्रारंभ में नवनियुक्त एमडी सत्यनारायण राठौर ने चेयरमेन अरुण वोरा का स्वागत किया। करीब तीन घंटे तक चली बैठक में कार्पोरेशन के कामकाज और गोदामों में उपलब्ध सुविधाओं की बारीकी से समीक्षा की गई।

मीडिया में खबरों के अनुसार समीक्षा बैठक के प्रारंभ में नवनियुक्त एमडी सत्यनारायण राठौर ने स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन के चेयरमेन अरुण वोरा का स्वागत कियावोरा ने मुख्यालय में पदस्थ अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि कार्पोरेशन के कामकाज में कसावट लाना आवश्यक है। वे अपने-अपने प्रभार वाले कार्यों की मॉनिटरिंग करें। किसी भी स्तर पर चूक या लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सभी नोडल अधिकारी अनुभवी हैं। गोदामों में रखरखाव की क्वालिटी का स्तर बेहतर बनाने की दिशा में लगातार प्रयास करें। सभी अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें और स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन की उपलब्धियों को नया आयाम दें।

एमडी सत्यनारायण राठौर ने अधिकारियों को गोदामों में रखरखाव की गुणवत्ता का स्तर बेहतर बनाने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि गोदामों की स्टोरेज क्षमता का शत-प्रतिशत उपयोग सुनिश्चित किया जाए। जिन स्थानों पर बने गोदामों में स्टोरेज की अतिरिक्त क्षमता उपलब्ध है, वहां पूर्ण क्षमता का उपयोग करने के उपाय किये जाएं। इसके लिए नोडल अधिकारी अपने क्षेत्र के गोदामों में ब्रेवरेज आदि के स्टोरेज के प्रयास करें।

बैठक में दुर्ग के गंजपारा स्थित पुराने और जर्जर गोदाम को उपयोगी बनाने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में गोदामों में सीसीटीवी लगाने, सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था, धर्मकांटा की उपलब्धता व अग्निशामक यंत्र, पावर स्प्रे सहित अन्य उपकरणों व गोदाम भवन में उपलब्ध सुविधाओं की विस्तार से जानकारी ली गई। कई नोडल अधिकारियों ने कहा कि कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर गोदामों का विस्तार करने की जरूरत है।

नोडल अधिकारियों ने बताया कि बालोद, राजनांदगांव, रायगढ़, डोंगरगढ़ सहित कई गोदामों में लीकेज मरम्मत सहित अन्य निर्माण कार्य कराने की दरकार है। चेयरमेन और एमडी ने अतिरिक्त गोदाम निर्माण का प्रस्ताव भेजने के निर्देश दिये। उन्होंने मरम्मत के सभी कार्यों को तत्काल पूरा करने के निर्देश दिये। उन्होंने आश्वस्त किया कि सभी गोदामों में सुविधाएं बेहतर की जाएगी। गोदामों में छोटी-मोटी कमियां है, उन्हें दूर किया जाएगा।

Related posts

मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया से प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज पदाधिकारियों ने कीसौजन्य मुलाकात

newindianews

मोदी सरकार की संवेदनहीनता और कोविड ने मिलकर ली लाखों जाने – कांग्रेस

newindianews

इंदौर अध्ययन यात्रा के अनुभव साझा करेंगे महापौर और आयुक्त: उप मुख्यमंत्री अरुण साव करेंगे मंथन

newindianews

Leave a Comment